पंजाब में ठंडक लगातार बढ़ रही है। सोमवार को पंजाब में रात के तापमान में करीब एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि पंजाब के कईं शहरों के न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों में दो से 2.6 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अमृतसर में रविवार के मुकाबले 2.6 डिग्री की कमी के साथ न्यूनतम पारा 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह से पठानकोट में रात के पारे में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। यहां का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फरीदकोट में 16.5, बरनाला में 16.4, पटियाला में 16.2, फिरोजपुर में 16.6, जालंधर में 15.8 और मोगा में तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन पंजाब का मौसम शुष्क बने रहने की भविष्यवाणी की है लेकिन इस दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सोमवार को मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस का तापमान समराला का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 29.5, लुधियाना का 29.9, पटियाला का 31.5, पठानकोट का 30.8, बठिंडा का 30.4, फरीदकोट का 30.0, गुरदासपुर का 30.0, एसबीएस नगर का 29.6, बरनाला का भी 29.6, फरीदकोट का 31.3, फतेहगढ़ साहिब का 30.4, फिरोजपुर का 29.5, गुरदासपुर का 28.3, जालंधर का 29.1 व रोपड़ का 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।