फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में तूफान, बिजली और पेड़ गिरने से चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, तापमान में गिरावट

Sat, 13 Jul 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में बारिश से अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अभी तक मानसून के सीजन में सामान्य से करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई है। कमजोर मानसून के बीच शुक्रवार को राज्य के कुछ शहरों में हल्की बारिश हुई थी। सबसे ज्यादा अमृतसर में 19 मिलीमीटर और पठानकोट में 13.5 मिमी दर्ज की गई। 
विज्ञापन




बरसात के कारण जलालाबाद के गांव चक्क टाहलीवाला में बिजली गिरने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई। कश्मीर सिंह फौज में तैनात थे, जो 15 दिन की छुट्टी पर आए थे और अपने भतीजे के साथ खेत में काम कर रहे थे। उनका भतीजा सुरजीत उर्फ सोना सिंह (22 वर्ष) जलालाबाद आईटीआई में डिप्लोमा कर रहा था। वे उसके साथ भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में खेतों में काम कर रहे थे, तभी अचानक बरसात शुरू हो गई और आसमान में बिजली चमकने लगी। बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




फौज में भर्ती कश्मीर सिंह विवाहित थे, उनकी सात साल की बच्ची थी, जो उन्होंने गोद ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन


वहीं फरीदकोट में बूंदाबांदी के बीच तेज हवा चलने से कोटकपूरा रोड पर एक पेड़ चलती कार पर गिर गया। हादसे में एक 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। इन सभी को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जैतो निवासी बलजीत सिंह अपनी भाभी गुरमीत कौर, उसकी पुत्रवधु स्वर्णजीत कौर व उसकी 13 वर्षीय बेटी नवदीप कौर व उसकी सहेली सहजप्रीत के साथ कार से फरीदकोट आ रहे थे। नवदीप ने सहजप्रीत को बस अड्डे से कार में बिठाया था। दोनों फरीदकोट गुरुद्वारा साहिब में नैतिक शिक्षा की परीक्षा देने जा रहे थे। कोटकपूरा रोड पर एक पेड़ कार पर आ गिरा। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां 12 वर्षीय सहजप्रीत ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें