फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर हादसा: हरियाणा नंबर की बोलेरो कार ने फुटपाथ पर बैठे चार लोगों को रौंदा, दो की मौत

Sat, 13 Jul 2024 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर के पठानकोट बाईपास पर रात को दो मजदूर खाना खाने बैठे थे। तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के पठानकोट बाइपास चौक पर शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने फुटपाथ पर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जालंधर के पठानकोट बाईपास पर शुक्रवार रात खाना खाने बैठे दो युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने कुचल दिया। उनके पास बैठे दो युवक घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मरने वाले युवक फुटपाथ पर खाना खाने लगे थे। लेकिन निवाला उनके नसीब में नहीं था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद एक युवक कई फीट दूर जा गिरा। 
हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स मौके पर पहुंच गई। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो चालक हरियाणा निवासी शुभम को हिरासत में लिया है। पुलिस को युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक पठानकोट में सामान छोड़कर लौट रहा था। उसे जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित टैगोर अस्पताल जाना था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शवों को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। मृतक दोनों युवक मजदूर थे। हादसा इतना भयानक था कि लोगों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने दो वाहनों को भी टक्कर मार दी। पुलिस को दिए बयानों में कार चालक ने बताया कि स्टेयरिंग असंतुलित हो गई थी। पुलिस दे नई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें