फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Update: पंजाब के 10 जिलों में आज भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट, 42 डिग्री पहुंच चुका है पारा

Fri, 12 Jul 2024 08:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में बीते एक सप्ताह में 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 33.9 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 22.7 एमएम की बारिश हुई है। बरसात न होने से पंजाब का तापमान फिर 42 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 4 डिग्री ऊपर हो गया है।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात का येलो अलर्ट - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने पंजाब के 10 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश व अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, एसएएस नगर शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं बरसात न होने से पंजाब का तापमान फिर 42 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 4 डिग्री ऊपर हो गया है। हालांकि, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर बना है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, लुधियाना का 37.3, पटियाला का 38.7, पठानकोट का 38.5, बठिंडा का सबसे अधिक 42 डिग्री, गुरदासपुर का 37.0, एसबीएस नगर का 36.5, फिरोजपुर का 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री का रूपनगर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, लुधियाना का 29.2, पटियाला का 29.3, पठानकोट का 26.0, बठिंडा का 28.0 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में बीते एक सप्ताह में 33 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में बीते एक सप्ताह में 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 33.9 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 22.7 एमएम की बारिश हुई है। खास तौर से फतेहगढ़ साहिब में सामान्य से 80 फीसदी कम, फिरोजपुर में 66 फीसदी कम, कपूरथला में 60 फीसदी, मोगा में 83 फीसदी, रूपनगर में भी 83 फीसदी, मोहाली में 84 फीसदी, एसबीएस नगर में 92 फीसदी कम बाारिश पड़ी है। मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह पंजाब में बारिश सामान्य रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें