फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आज से बदलेगा मौसम: नहीं चलेगी लू, बारिश की भी संभावना, बिजली की मांग 12 हजार मेगावाट के पार पहुंची

Wed, 15 Jun 2022 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला

सार

पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में मंगलवार से धान की बिजाई का सीजन शुरू होते ही बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूट गया है। मंगलवार को 12134 मेगावाट मांग दर्ज की गई, हालांकि विभिन्न प्लांटों की बंद पड़ीं तीन यूनिट दोबारा चालू होने से कुछ राहत रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे पंजाब को बुधवार से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब लू चलना समाप्त हो जाएगी। 15 जून से 18 जून तक सूबे के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किमी की गति से हवाएं चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बारिश और हवाओं के चलने से दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जाएगी। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पंजाब में 29 जून से मानसून आने की संभावना है। मंगलवार को पंजाब के अधिकतर जिलों का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा तापमान पटियाला का 45.8 डिग्री रहा। गर्मी के कारण लोगों को लंबे लंबे बिजली कटों का भी सामना करना पड़ा।

बारिश को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए पंजाब भर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग गरज के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य के माझा, दोआबा, पश्चिम मालवा और पूर्व मालवा के अधिकांश जिलों में यही हालात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में 12134 मेगावाट रही बिजली की मांग
पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में मंगलवार से धान की बिजाई का सीजन शुरू होते ही बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूट गया है। मंगलवार को 12134 मेगावाट मांग दर्ज की गई, हालांकि विभिन्न प्लांटों की बंद पड़ीं तीन यूनिट दोबारा चालू होने से कुछ राहत रही। विशेषज्ञों के मुताबिक 17 जून से जब पंजाब के मालवा क्षेत्र में भी धान की बिजाई शुरू होगी, उस समय प्रदेश में बिजली का संकट खड़ा हो सकता है। अनुमान के मुताबिक 17 जून से पंजाब में बिजली की मांग 15,900 मेगावाट तक पहुंच सकती है। पावरकॉम के पास केवल 15,100 मेगावाट तक बिजली सप्लाई के ही प्रबंध हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली कट का सामना करना पड़ सकता है।

यूनिट बंद होने से ठप हो गई थी आपूर्ति
सोमवार को रोपड़ की 210-210 मेगावाट की दो, लहरा मुहब्बत की भी 210-210 मेगावाट की दो, तलवंडी साबो की 660 मेगावाट और गोइंदवाल की 270 मेगावाट की एक यूनिट बंद होने से 1770 मेगावाट बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी। इसके चलते पावरकॉम के हाथ-पांव फूल गए थे, क्योंकि मंगलवार से माझा व दोआबा क्षेत्रों में धान की बिजाई शुरू हो गई है। काफी प्रयासों के बाद मंगलवार को रोपड़, लहरा और गोइंदवाल की एक-एक यूनिट चालू हो गई।

पावरकॉम ने बाहर से ली आठ हजार मेगावाट बिजली
मंगलवार को रही 12,134 मेगावाट की मांग को पूरा करने के लिए पावरकॉम को अपने थर्मलों से 1017 मेगावाट, निजी से 2136 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्टों समेत अन्य स्रोतों से कुल 4000 मेगावाट बिजली उपलब्ध हुई। इसके अलावा बाहर से आठ हजार मेगावाट से अधिक बिजली ली। इसमें बैंकिंग सिस्टम के अलावा शार्ट टर्म खरीद समझौते व सेंटर पूल से मिलने वाली बिजली शामिल है।

47962 में से 41745 शिकायतों का निपटारा
पावरकॉम को मंगलवार को 47962 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 41745 का खबर लिखे जाने तक निपटारा हो गया था। मंगलवार को भी 13 फीडर दो घंटे के लिए, चार फीडर दो से चार घंटे के लिए, तीन फीडर चार से छह घंटे के लिए और दो फीडर छह घंटे से ज्यादा समय के लिए डाउन रहने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें