फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें- कब होगी बारिश और आने वाले दिनों का हाल

Thu, 12 Oct 2023 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले हफ्ते यानी शुक्रवार से 19 अक्तूबर तक पंजाब में बारिश के सामान्य से ज्यादा रहने और इसके अगले हफ्ते 20 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने पंजाब में 15 व 16 अक्तूबर को यलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में तेज गरज व चमक के साथ ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक 13 अक्तूबर को पंजाब में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलेगा। इससे 14 व 17 अक्तूबर को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


उधर, गुरुवार को पंजाब में रात के पारे में लगातार तीसरे दिन भी 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तीन दिनों के अंदर रात के पारे में 4.9 डिग्री की कमी आ गई है। आने वाले दिनों में बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। हालांकि मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट का रहा जबकि सबसे कम 16.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बुध सिंह वाला का दर्ज किया गया।

पंजाब में बीते दो सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश

उधर, बारिश के लिहाज से पंजाब में दो हफ्ते काफी अच्छे रहे हैं। पंजाब में छह अक्तूबर से गुरुवार तक 2.7 एमएम की सामान्य बारिश की तुलना में 6.9 एमएम बरसात हुई। यह सामान्य से 155 फीसदी ज्यादा दर्ज की गई। इससे पहले एक अक्तूबर से छह अक्तूबर तक पंजाब में 4.7 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 6.9 एमएम बरसात दर्ज की गई। यह सामान्य से 46 फीसदी अधिक रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले हफ्ते यानी शुक्रवार से 19 अक्तूबर तक पंजाब में बारिश के सामान्य से ज्यादा रहने और इसके अगले हफ्ते 20 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें