फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सात लाख रुपये लेते तरनतारन का इंस्पेक्टर गिरफ्तार, फिरोजपुर में विजिलेंस ने पटवारी को पकड़ा

Sat, 21 Jan 2023 09:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली के खरड़ (मॉडल टाउन) निवासी शरनजीत सिंह जिम्मी ने शिकायत दी कि पुलिस इंस्पेक्टर बलजीत सिंह उसके माता-पिता को अदालत के एक केस में पेशी पर छूट दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने तरनतारन में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को सात लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह पहले भी एनडीपीएस केस में निलंबित हो चुका है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक मोहाली के खरड़ (मॉडल टाउन) निवासी शरनजीत सिंह जिम्मी ने शिकायत दी कि पुलिस इंस्पेक्टर बलजीत सिंह उसके माता-पिता को अदालत के एक केस में पेशी पर छूट दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है। इंस्पेक्टर ने यह रकम दो किस्तों में मांगी है। पहली किस्त के तौर पर सात लाख रुपये और दूसरी किस्त में तीन लाख रुपये देने हैं। शिकायत मिलते ही विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और ट्रैफिक इंचार्ज के तौर पर तैनात इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को सात लाख रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया है।

दस हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी किया काबू
विजिलेंस ने जमीन का इंतकाल नाम करने की एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में फिरोजपुर में पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी के खिलाफ फिरोजपुर थाना विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन


विजिलेंस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें पीड़िता छिंदर कौर वासी रायकोट जिला लुधियाना ने शिकायत दी थी कि उसकी मां के मरने के बाद जमीन का इंतकाल उसके नाम होना था। इसके लिए पटवारी रेशम सिंह (हल्का निहाल सिंह वाला ) ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की थी। पटवारी एडवांस में उससे 10 हजार रुपये ले चुका था । उसके बाद भी जमीन का इंतकाल उसके नाम करने की एवज में और पैसे मांग रहा था। महिला ने पटवारी की सारी रिकॉर्डिंग कर ली और उसे विजिलेंस विभाग को सौंप दिया। विजिलेंस विभाग ने रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच पड़ताल की सभी सबूत मिलने के आधार पर पटवारी को काबू किया । उसके खिलाफ थाना फिरोजपुर में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें