फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकागो में नीलाम होगा पीयू का हैरिटेज फर्नीचर

Thu, 28 May 2015 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हैरिटेज फर्नीचर की फिर से विदेशों में बोली लगेगी। 11 जून को शिकागो में राइट्स कंपनी हैरिटेज फर्नीचर बोली लगाएगी। यह फर्नीचर पियर जैनियरेट ने 1955 में तैयार किया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी की तीन कुर्सियों को नीलामी के लिए रखा जाएगा। तीनों कुर्सियों का रिजर्व प्राइस 35 लाख से अधिक तय किया गया है।

गौरतलब है कि 6 जून को भी शिकागो के ऑक्शन हाउस में चंडीगढ़ की पहचान मैनहॉल डक्कन की भी नीलामी होगी। शिकागो में नीलामी को लेकर एडवोकेट अजय बग्गा ने पीयू के चांसलर और देश के उप राष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी को चिट्ठी लिखकर पीयू की धरोहर बचाने की मांग की है।

जग्गा का कहना है कि विदेशों में पंजाब यूनिवर्सिटी के हैरिटेज फर्नीचर को लेकर बड़ी धांधली चल रही है। पीयू लाखों की धरोहर को कबाड़ में फेंक रही है।

मामले में पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर और यूटी के प्रशासक विजय कुमार देव को भी चिट्ठी लिख मामले में कार्रवाई की मांग की है। पिछले महीने भी शिकागो में शहर से जुड़े हैरिटेज सामान की 30 लाख से अधिक में बोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें