फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: नाराज सिद़्धू पहुंचे सोनिया के दरबार और जानें क्या है कैप्टन-सिद्धू विवाद... पढ़ें पांच बड़ी खबरें 

Fri, 16 Jul 2021 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दो दिन पहले तक पंजाब कांग्रेस में चल रहा विवाद सुलझने के पूरे आसार बन गए थे। आलाकमान और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच नवजोत सिद्धू को समुचित जगह देने पर सहमति लगभग बन गई थी। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का एक बयान आया और बनती बात बिगड़ गई।   
 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शुक्रवार को विधायक नवजोत सिद्धू और पार्टी की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी के बीच एक मीटिंग हुई। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी बैठक में मौजूद रहे। वहीं श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी ने सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की प्रधानी की खबरों पर नाराजगी जताई है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


Punjab Congress Crisis: दिल्ली में सोनिया गांधी और नवजोत सिद्धू की मीटिंग खत्म, अब चंडीगढ़ में होगा अगला एलान
पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शुक्रवार को विधायक नवजोत सिद्धू और पार्टी की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी की मीटिंग खत्म हो गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद रावत ने कहा कि वे सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपने आए थे। पंजाब कांग्रेस प्रधान के बारे में रावत ने कहा कि इसके बारे में बताया जाएगा।  
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब का संकट: अपनी ही सरकार से लड़ रहे सिद्धू क्या आखिरी बॉल पर होंगे क्लीन बोल्ड, जानें क्या है कैप्टन-सिद्धू विवाद
2015 के बेअदबी प्रकरण और कोटकपूरा गोलीकांड ने पंजाब में अकालियों की हार की पृष्ठभूमि तैयार कर दी थी, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आरोपियों को सजा दिलाने के अपने वादे से उस पर जीत की बुलंद इमारत खड़ी कर दी। इसके अलावा नशे की समस्या से जूझ रहे पंजाबियों को कैप्टन ने नशा मुक्त पंजाब बनाने का सपना दिखाया। इसके लिए कसम तक उठा ली। कांग्रेस सत्ता में आई और वादे के अनुसार कोटकपूरा गोलीकांड की जांच तेजी से शुरू हो गई। लेकिन साथ ही पार्टी में अंदरूनी दिक्कतें भी शुरू हो गई। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

सुलह के फार्मूले पर भी रार: अब सांसद मनीष तिवारी ने जताया सिद्धू को प्रदेश पार्टी प्रधान बनाने पर एतराज
पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रहे विवाद में श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी भी कूद गए हैं। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की प्रधानी की खबरों पर तिवारी ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार सुबह तिवारी ने एक ट्वीट कर पंजाब में सिख व हिंदू आबादी का प्रतिशत बताया।  
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

कैप्टन-सिद्धू विवाद: हरीश रावत के एक बयान से दोबारा भड़की चिंगारी, अब बोले पंजाब प्रभारी- गलत मतलब निकाला गया 
दो दिन पहले तक पंजाब कांग्रेस में चल रहा विवाद सुलझने के पूरे आसार बन गए थे। आलाकमान और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच नवजोत सिद्धू को समुचित जगह देने पर सहमति लगभग बन गई थी। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का एक बयान आया और बनती बात बिगड़ गई।   
पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: बटाला में युवक की गोली मारकर हत्या, एक ने फेसबुक पर ली जिम्मेदारी, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पंजाब के सरहदी क्षेत्र डेरा बाबा नानक में बुधवार की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवकों ने घर के गेट के पास खड़े एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।युवक को घायल हालत में डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां के डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। 
पढ़ें विस्तृत खबर...  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें