पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला पहुंचे। यहां उन्होंने कपास के फसल का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मुझे पैसे की कोई परवाह नहीं लेकिन किसी भी हालत में किसानों की फसल बर्बाद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि हर ब्लॉक में लैब स्थापित कर कृषि विशेषज्ञों को तैनात करें।
पढ़ें विस्तृत खबर
यह भी पढ़ें: पंजाब मंत्रिमंडल का गठन: नौ पुराने और छह नए चेहरों को मिली जगह, 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पीयू में सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव में मतदान
पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव रविवार सुबह से जारी हैं। दोपहर 12 बजे तक 40 फीसदी मतदान हुआ है। युवा वोटर इस बार भी अधिक संख्या में पहुंचे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के 211 बूथों पर भी मतदान चल रहा है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। पोलिंग पार्टियों ने पहले मोर्चा संभाल लिया था।
पढ़ें विस्तृत खबर
शपथग्रहण से पहले पंजाब कांग्रेस में घमासान
राणा गुरजीत सिंह को मंत्री बनाने की खबरों के बाद आम आदमी पार्टी से आकर कांग्रेस का हाथ थमने वाले सुखपाल सिंह खैहरा व पांच अन्य विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के छह विधायकों ने मंत्रिमंडल के शपथग्रहण से कुछ समय पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखा।
पढ़ें विस्तृत खबर