फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: मुक्तसर में 13 विद्यार्थी मिले कोरोना संक्रमित, हाईकोर्ट से परिवहन मंत्री को झटका

Wed, 24 Nov 2021 05:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुक्तसर जिले के गांव वड़िंग खेड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। कुछ दिन पहले इसी स्कूल में एक छात्र पॉजिटिव मिला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ की जांच की। जिसमें 13 विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना संक्रमण फिर पैर पसारने लगा है। मुक्तसर जिले में नवोदय विद्यालय में 13 विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। एहतियातन कक्षाओं को 14 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। छात्रों को स्कूल में ही क्वारंटीन किया गया है। उधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बादल परिवार से सांठगांठ को लेकर आमने-सामने हैं। दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


कैप्टन और चन्नी आमने-सामने
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आरोपों का उपहास उड़ाया है। सीएम चन्नी ने कहा था कि कैप्टन ने बादलों के साथ मिलीभगत की थी और पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचाया। कैप्टन ने जवाबी हमले में कहा कि दरअसल यह दूसरा रास्ता था, चन्नी ने लुधियाना सिटी सेंटर मामले में अपने भाई को बचाने के लिए बादल के साथ साठगांठ की थी और आत्मसमर्पण कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने का आदेश
उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में इस वक्त हाई अलर्ट है और पुलिस सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस की तर्ज पर गश्त बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डिफेंस को मजबूत करने के लिए शहरों के साथ-साथ राज्य के सभी गांव में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट से परिवहन मंत्री को झटका

पंजाब के परिवहन मंत्री राजा वड़िंग को लगातार दूसरे दिन झटका देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने टैक्स न भरने के चलते जब्त की गई निजी बसें तत्काल छोड़ने और उनका परमिट अस्थायी तौर पर बहाल करने का पंजाब सरकार को आदेश दिया है। ऑर्बिट एविएशन ने सीनियर एडवोकेट पुनीत बाली के माध्यम से दाखिल याचिका में बताया कि सरकार पहले याची को टैक्स किश्तों में भरने की इजाजत दे चुकी थी और बाद में याचिकाकर्ता कंपनी को सूचित किए बिना इस इजाजत को रद्द कर दिया गया। इसके बाद याची के परमिट भी रद्द कर दिए गए। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब सरकार पर सुखबीर बादल का बड़ा आरोप
पंजाब जेनको लिमिटेड के चेयरमैन पद पर प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस के एक अहम पदाधिकारी के रिश्ते में भाई लगते बलविंदर सिंह कोटलाबामा को नियुक्त किया गया है। यह आरोप मंगलवार को शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने होशियारपुर जिले में अपनी रैलियों के दौरान लगाया। पढ़ें पूरी खबर

नवोदय विद्यालय में 13 विद्यार्थी मिले संक्रमित
पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव वड़िंग खेड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ 13 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है। हालांकि पिछले कई दिनों से जिले में एक-दो केस ही सामने आ रहे थे। मगर काफी समय के बाद एक साथ 13 विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग फिर से सकते में आ गया है। पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें