फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: स्कूल रैंकिंग पर पंजाब और दिल्ली सरकार आमने-सामने, प्रकाश सिंह बादल को एसआईटी ने भेजा समन

Sun, 13 Jun 2021 05:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब आने का न्योता दिया। कैप्टन ने कहा आप पंजाब आइए मैं आपकों अपने स्कूल दिखाऊंगा। हमारी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों के कायाकल्प का जिम्मा उठाया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में इसकी झलक साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बसपा के बीच हुए गठबंधन के बाद सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन पर निशाना साधा। इसी बीच कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को नई एसआईटी ने 16 जून को तलब किया है। उधर, शिअद-बसपा गठबंधन पर निशाना साधने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी स्कूल रैंकिंग को लेकर आमने-सामने है। मोहाली स्थित महाराज रणजीत सिंह संस्थान के 12 छात्रों ने एक साथ लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब की इन पांच बड़ी खबरों पर...

विज्ञापन


प्रकाश सिंह बादल को एसआईटी ने किया तलब
कोटकपूरा गोलीकांड मामले में जांच कर रही नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें 16 जून को सुबह 10:30 बजे मोहाली के फेज-आठ स्थित पावर हाउस रेस्ट हाउस में पेश होना है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

सिसोदिया पर कैप्टन ने किया पलटवार

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों पर जारी की गई रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र सरकार ने अपनी एक रिपोर्ट में पंजाब के खस्ताहाल सरकारी स्कूलों को देश में नंबर वन बताया है। ये रिपोर्ट केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की कैप्टन सरकार की 2022 के चुनावों से पहले की जुगलबंदी को दिखाती है। यहां क्लिक पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के इशारे पर हुआ शिअद-बसपा गठबंधनः आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन को पंजाब विरोधी और अपवित्र करार दिया। पंजाब में पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार का रास्ता रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर इस गठबंधन का अस्तित्व बनाया गया है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

अवसरवादी है बसपा और शिअद का गठबंधनः स्वास्थ्य मंत्री 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सरकारी स्कूलों की रैंकिंग पर सवाल उठा दिया है। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के खस्ताहाल स्कूलों को देश में नबंर वन दिखाना मोदी सरकार और अमरिंदर सिंह के बीच जुगलबंदी को दर्शा रहा है। सिसोदिया के इस बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने करारा पलटवार किया था। अब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेरा है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मोहाली: एक संस्थान के 12 छात्र बने लेफ्टिनेंट
मोहाली के सेक्टर- 77 स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) के 12 कैडेट ने एक साथ सेना में लेफ्टिनेंट बनकर शहर और राज्य का नाम रोशन कर दिया है। इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में शनिवार को उनकी पासिंग आउट परेड हुई। कोविड गाइडलाइन के चलते कैडेट के माता-पिता परेड का हिस्सा नहीं बन सके। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें