पंजाब के हलवारा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार को इंकलाब जिंदाबाद लहर के संस्थापक सुखविंदर सिंह हलवारा ने समाजसेवी सुख जगराव और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हवाई अड्डे के बोर्ड पर कालिख पोत दी। लुधियाना-बठिंडा राज्य मार्ग पर गांव हलवारा के सेम नाला पर लगे हवाई अड्डे के बोर्ड के समक्ष खड़े होकर सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की।
पढ़ें विस्तृत खबर
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में छह गिरफ्तार
2 अगस्त को सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पेपर लीक और धोखाधड़ी मामले में पंजाब पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को 12 सितंबर से होने वाली परीक्षाओं में नकल और धोखाधड़ी रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जा रहे हैं ताकि इंटरनेट और ब्लूटूथ का गलत उपयोग रोका जा सके।
पढ़ें विस्तृत खबर
हवा की नमी से बना पानी पीएंगे रेल यात्री
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जल्द ही पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसकी कवायद इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईआरएसडीसी) ने शुरू कर दी है। हवा से पानी बनाने वाली मशीन लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह मशीन तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की तर्ज पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएगी। यह मशीन हवा की नमी से पानी बनाएगी।
पढ़ें विस्तृत खबर