फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला, मंत्री रजिया सुल्ताना ने वापस लिया इस्तीफा

Mon, 11 Oct 2021 05:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को अहम फैसला लिया है। पंजाब भवन में हुई बैठक में लाल डोरे में रहने वाले लोगों को घर का मलिकाना हक देन का फैसला कैबिनेट ने किया। इस बीच मंत्री रजिया सुल्ताना ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में अपना इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार लाल डोरे में रहने वाले लोगों को घर का मलिकाना हक देगी। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में इस्तीफा देने वालीं मंत्री रजिया सुल्ताना ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। राज्य के थर्मल प्लांटों में कोयले की कमी बरकरार है। पावरकॉम ने लोगों से कम बिजली जलाने की अपील की है। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें। 

विज्ञापन


पंजाब में बिजली संकट जारी
पंजाब में अभी बिजली संकट से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सूबे के थर्मल प्लांटों के लिए पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में पांच दिन लगेंगे। पावरकॉम ने भी थर्मल प्लांटों में कोयले के कम होते भंडारण के बाद पंजाब के लोगों से सहयोग और बिजली के कम उपयोग करने की अपील की है। पढ़ें विस्तृत खबर...

सीएम चन्नी के बेटे की शादी में नहीं पहुंचे सिद्धू
पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर खटपट दिखने लगी है। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से दूरियां बना रहे हैं। रविवार को मोहाली में मुख्यमंत्री के बेटे की शादी से भी नवजोत सिंह सिद्धू नदारद रहे। वे सीधे लखनऊ से विमान द्वारा वैष्णो देवी रवाना हो गए। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


लाल डोरा के निवासियों को मिलेगा मलिकाना हक
चुनाव के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को लाल डोरा में रहने वाले लोगों को घर का मालिकाना हक देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। मेरा घर मेरे नाम योजना का लाभ गांव के साथ ही शहर में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

रजिया सुल्ताना ने अपना इस्तीफा लिया वापस
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने सोमवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से नवजोत सिंह के इस्तीफे के समर्थन में रजिया सुल्ताना ने अपना मंत्री पद छोड़ दिया था। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में पंजाब भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में रजिया सुल्ताना ने प्रतिभाग कर इस्तीफा वापस लेने पर मुहर लगा दी है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

शिलांग में पंजाबी लेन से सिखों को हटाने पर पंजाब सरकार ने जताया एतराज
मेघालय की राजधानी शिलांग में सिख लेन से सिखों को हटाए जाने के मेघालय सरकार के फैसले से पंजाब सरकार नाराज है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि केंद्र और मेघालय सरकार को पत्र लिखकर राज्य सरकार फैसले का विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मेघालय सरकार भू-माफियाओं के दबाव में सिखों को विस्थापित कर रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें