फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कैबिनेट विस्तार की अटकलें, आंदोलनरत महिला किसान की मौत, पढ़ें- प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Tue, 03 Aug 2021 07:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के अमृतसर के गांव मुहवा की रहने वालीं राजेंद्र कौर (86) लंबे समय से सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल थीं। वह फिलहाल टीडीआई मॉल के पास स्थित अपने टेंट में रह रहीं थीं। देर रात करीब पौने एक बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की। उधर, मंगलवार को पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा के करीब रणजीत सागर झील में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इन सबके बीच पंजाब में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। प्रदेश की 37 फीसदी आबादी खतरे की जद में है। अमृतसर की महिला किसान की कुंडली बॉर्डर में आंदोलन के दौरान मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पढ़ें- पंजाब की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


किसान आंदोलन में महिला किसान की मौत

कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में शामिल पंजाब की बुजुर्ग महिला किसान की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यहां पढ़ें विस्तृत खबरें

सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार

पंजाब के पठानकोट के पास मंगलवार सुबह सेना की 254 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का हेलीकॉप्टर रणजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झील में गिरने से पहले जहाज लड़खड़ा रहा था। पायलट ने बहादुरी और सूझबूझ से उसे पहाड़ी से टकराने से बचा लिया और सीधे झील में गिरा दिया। हेलीकॉप्टर का मलबा झील में उतरा रहा है। यहां पढ़ें विस्तृत खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की 37 फीसदी आबादी पर कोरोना संक्रमण का खतरा

पंजाब में 37 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की जद में है। इसका कारण यह है कि पहली और दूसरी लहर में ये लोग संक्रमण की जद में नहीं आ पाए, जिससे शरीर में एंटीबॉडी ही नहीं बन पाई। सेहत महकमे ने एहतियातन ऐसे लोगों के टीकाकरण पर जोर देने की कार्ययोजना बनाई है।  यहां पढ़ें विस्तृत खबरें

पंजाब में कैबिनेट विस्तार की अटकलें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार दोपहर सूबे के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मिलने राजभवन पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के संसदीय मामलों के मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा भी थे। मुख्यमंत्री की राज्यपाल से इस अचानक मुलाकात ने राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को और हवा दे दी है। यहां पढ़ें विस्तृत खबरें

अब कृषि भूमि और लाल लकीर क्षेत्र में भी लग सकेंगे उद्योग

पंजाब में कृषि भूमि और लाल लकीर क्षेत्र में भी उद्योग लग सकेंगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीन और ऑरेंज जोन के उद्योगों के लिए चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) की मंजूरी दी है। रेड जोन वाले उद्योगों के लिए अलग जोन बनाने का आदेश जारी किया है। यहां पढ़ें विस्तृत खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें