पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने अपने पंज प्यारे वाले बयान पर माफी मांग ली है। रावत ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और कार्यकारी अध्यक्षों के लिए पंज प्यारे शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद विवाद और तेज हो गया था। विपक्षी दलों ने रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अकाली दल ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रावत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग तक कर डाली है। विवाद को बढ़ता देख बुधवार को रावत ने अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने गलती की है। वे अपनी गलती के लिए माफी मांगते हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर
बलविंदर सिंह हत्याकांड: एनआईए अदालत में आठ पर आरोप तय
शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड में मंगलवार को आठ आरोपियों पर आरोप तय किए गए। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईआईए) की विशेष अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सुखदीप सिंह, गुरजीत सिंह, सुखमीत पाल, इंद्रजीत सिंह, सुखराज सिंह के खिलाफ धारा 302, 120बी, आर्म्स एक्ट व गैर-कानूनी गतिविधियों (यूएपीए एक्ट) के तहत आरोप तय हुए जबकि जगरूप सिंह, आकाशदीप व रवि ढिल्लों पर धारा 201, 212 व आर्म्स एक्ट तहत केस चलेगा। मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर तय की गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर
सेवानिवृत्ति के दिन पूर्व डीएसपी बर्खास्त
पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु पर कई आरोप जड़ने वाले पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को आखिरकार पंजाब सरकार ने नौकरी से बर्खासत कर दिया है। उन्हें 31 अगस्त को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। रोचक बात है कि इसी दिन डीएसपी सेखों सेवानिवृत हुए हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर