पंजाब के गुरदासपुर में आज जो बड़ा आतंकी हमला हुआ, ऐसा हमला 20 साल पहले 1995 में हुआ था। उस हमले में पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या हुई थी।
उनकी हत्या अगस्त 1995 को आत्मघाती हमलावर द्वारा की गई थी। इस घटना को पंजाब में आतंकवाद के फिर से सिर उठाने की घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
जुलाई ही में हुए बड़े आतंकी हमले
9 जुलाई को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में अदालत परिसर में तैनात पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी। इससे पहले भी शोपियां के इमाम साहिब में आतंकियों ने फायरिंग की थी जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।
24 जुलाई को श्रीनगर में मोबाइल कंपनियों को ऑफिसों को आतंकियों ने निशाना बनाया। ऑफिसों के अंदर ग्रेनेड भी फेंके। 25 जुलाई को भी आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की कोशिश की थी। आतंकियों के ग्रेनेड हमले में करीब 12 लोग घायल हुए थे।
कनिष्क विमान हादसा
पंजाब के आतंकी गुट ने 23 जून 1985 को कनाडा से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के बोइंग 747-237B कनिष्क विमान को 31,000 फीट की ऊंचाई पर उस वक्त बम से उड़ा दिया गया था जब यह अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था।
कनाडा के इतिहास में यह सबसे बड़ी सामूहिक हत्या वाला दिन था। इस हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा ने ली थी। इस विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए, जिनमें 280 कनाडा और 22 भारत के नागरिक थे।