फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के पुत्तर ने कनाडा में रचा इतिहास, 400 ऑडिशन, 16 में सिलेक्शन

Wed, 10 Aug 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के गुनिंदर सिंह को लंगारा कॉलेज ऑफ कैनेडा में मिला दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के पुत्तर गुनिंदर सिंह ने कनाडा में इतिहास रचकर नाम रोशन किया है। 400 ऑडिशन हुए और उनमें से पहले 16 में उसने जगह बनाई। इसके आधार अबोहर के मात्र 20 वर्षीय सुंदर नगरी निवासी गुनिंदर सिंह ने कनाडा के लंगारा कालेज, वैंकूवर के थिएटर विभाग में दाखिला ले लिया। स्टूडियो-58 की कला निदेशिका कैथरीन शॉ का कहना है कि गुनिंदर इस कालेज के 51 वर्षीय इतिहास में ऑडिशन के आधार पर प्रवेश पाने वाला पहले मूल भारतीय विद्यार्थी है।
विज्ञापन


पंजाब एंड सिंध बैंक नई मंडी शाखा के प्रबंधक एसपी सिंह के छोटे बेटे गुनिंदर सिंह ने अपनी इस उपलब्धि के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि स्थानीय अजंप्शन कान्वेंट स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्हें मैट्रिक की पढ़ाई के लिए यादविंदरा पब्लिक स्कूल मोहाली में भेजा गया। वहां से लौट कर डीएवी कालेज अबोहर से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास की।

इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उसे कनाडा भेजा गया जहां मेडिकल डिग्री के लिए दो सेमेस्टर तक पढ़ाई की। लेकिन उसके अंदर छुपी कला प्रतिभा गुनिंदर को लंगारा कालेज के स्टूडियो-58 में प्रवेश पाने के लिए प्रेरित कर रही थी। रंगमंच से उसका लगाव बचपन से ही चल रहा था।
विज्ञापन


दुनिया भर से 400 ने दिया ऑडिशन, 16 चुने गए
बीते दिनों लंगारा कालेज के स्टूडियो-58 में बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स के तीन वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए दुनिया भर के 400 आवेदकों ने ऑडिशन दिया। इनमें से केवल 16 विद्यार्थियों का चयन किया जाना था। इस टेस्ट में गुनिंदर सिंह ने पहले अंतरराष्ट्रीय गैर प्रवासी विद्यार्थी के तौर पर सफलता हासिल की है।

गुनिंदर बताते हैं कि थिएटर में निपुणता हासिल करने के बाद उनका इरादा आठ महीने का फिल्म निर्माण कोर्स करने का है। इससे वे हॉलीवुड एवं बॉलीवुड की फिल्मों में प्रवेश पा सकते हैं। उनका लक्ष्य अपना प्रोडक्शन हाउस स्थापित करने का है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें