फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत तेज: आश्वासन कमेटी की बैठक में पहुंचे बर्खास्त मंत्री सिंगला, कांग्रेस ने भगंवत मान सरकार को घेरा

Thu, 04 Aug 2022 10:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैठक में शामिल होने पर संसदीय मामलों के जानकारों का कहना है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला मंत्री पद से बर्खास्त हो चुके हैं लेकिन अभी भी पार्टी के विधायक हैं। विस की आश्वासन कमेटी में वह सदस्य हैं और उसी अधिकार से वह बैठक में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने साझा की पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने पंजाब विधानसभा की आश्वासन कमेटी की बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद प्रदेश में सियासत भी गर्मा गई। पंजाब कांग्रेस ने उनकी पोस्ट को साझा कर सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने कहा कि क्या यही बदलाव लाना चाहती है पंजाब सरकार।

विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मानसा से विधायक डॉ. विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। दो महीने बाद ही भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने उस समय कहा था कि सिंगला विभाग के हर काम में एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। विजिलेंस ने मुकदमा दर्जकर मंत्री को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह 43 दिन तक जेल में रहे। इसके बाद हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद वह पूरी तरह से सक्रिय हैं और सचिवालय में होने वाली बैठकों में शामिल भी हो रहे हैं। 

बुधवार को सचिवालय में आश्वासन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने शिरकत की। इसके बाद उन्होंने बैठक में शामिल होने की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल दी। कांग्रेस ने उनकी पोस्ट शेयर कर सियासत शुरू कर दी है। कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की उनकी सरकार में कोई जगह नहीं है। दूसरी तरफ वह विधायक ही विधानसभा सचिवालय में बैठक कर रहे हैं। यह कैसा बदलाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नियम
बैठक में शामिल होने पर संसदीय मामलों के जानकारों का कहना है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला मंत्री पद से बर्खास्त हो चुके हैं लेकिन अभी भी पार्टी के विधायक हैं। विस की आश्वासन कमेटी में वह सदस्य हैं और उसी अधिकार से वह बैठक में शामिल हुए थे।

क्या है आश्वासन कमेटी
विधानसभा में उठने वाले मुद्दों पर मंत्रियों द्वारा दिए जाने वाले आश्वासनों, घोषणाओं और वादों की आश्वासन कमेटी जांच करती है। साथ ही अपनी रिपोर्ट भी पेश करती है, जिसमें कितने वादे सरकार द्वारा अभी तक पूरे किए गए हैं। किस वादे को पूरा करने में कितना समय लगा इसका भी ब्योरा रखती है।

सिंगला नकार रहे भ्रष्टाचार के आरोप
जमानत पर जेल से बाहर आए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला भ्रष्टाचार के सभी आरोपों को खारिज कर चुके हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह कह रहे हैं कि उन्होंने एक रुपया भी रिश्वत का नहीं लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें