फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें विश्व कबड्डी कप के नाभा में होंगे तीन मैच

Tue, 18 Nov 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से 6 से 20 दिसंबर तक कराए जा रहे पांचवें विश्व कबड्डी कप के नाभा के सरकारी रिपुदमन कालेज के खेल स्टेडियम में कबड्डी के तीन मैच कराए जाएंगे। जिनमें छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें लड़कों का एक और लड़कियों के दो मैच कराए जाएंगे।
विज्ञापन


डीसी वरुण रूजम ने विश्व कबड्डी कप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नाभा में जिले के उच्चाधिकारियों की बैठक की प्रधानगी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाबियों की मां खेल कबड्डी को दुनिया भर में प्रसिद्ध करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से सालाना स्तर पर कबड्डी का यह महाकुंभ कराया जाता है और नाभा में विश्व कबड्डी कप का आयोजन होना गौरव की बात है। उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि इस खेल समारोह को सफल बनाने के लिए आपसी तालमेल को यकीनी बनाएं।

उन्होंने कहा कि नाभा में होने वाले मुकाबले किन टीमों के बीच होंगे, इसका ऐलान होना अभी बाकी है। इन मैचों को देखने के लिए देश-विदेश से कबड्डी प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर नाभा में सुरक्षा व ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। विभिन्न कार्यों के लिए कमेटियों का गठन करके अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाब के डायरेक्टर खेल तजिंदर सिंह धालीवाल और डीसी की ओर से अन्य उच्चाधिकारियों समेत सरकारी रिपुदमन कालेज का खेल स्टेडियम का दौरा करके मैचों के प्रबंधों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें