फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कैदी फरार

Tue, 18 Nov 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान थाना वल्टोहा (तरनतारन) के गांव दासूवाल निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कैदी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ जिला तरनतारन में नशा तस्करी के विभिन्न मामले दर्ज हैं। दो मामलों में उसे सजा भी मिली हुई है। कुछ दिन पहले ही उसे फिरोजपुर जेल से फरीदकोट की माडर्न जेल में शिफ्ट किया गया था। सिर पर चोट लगने की वजह से जेल प्रशासन ने उसे बीती 10 नवंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया था। यहां के सर्जिकल वार्ड नंबर तीन में उसका इलाज चल रहा था।

सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे आरोपी ने अपनी हथकड़ी खोली और वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने फरार हुए कैदी गुरप्रीत सिंह के अलावा उसकी निगरानी पर तैनात तीन जेल कर्मियों हवलदार पृथ्वी सिंह, हवलदार भूपिंदर सिंह व हवलदार बलवंत सिंह के खिलाफ लापरवाही करने का केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें