फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह: सिद्धू को पाकिस्तान प्रेमी बताने पर भड़के राजा वड़िंग, मोदी-शरीफ की फोटो शेयर कर कैप्टन से पूछे सवाल

Wed, 03 Nov 2021 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नवजोत सिद्धू के साथ कई साल से चल रही अनबन चरम पर पहुंचने के बाद मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में कैप्टन ने इसके पीछे हर तरह की वजह गिनाईं और कांग्रेस में अपनी स्थिति को लेकर दुख का इजहार भी किया। कैप्टन ने पत्र में राहुल गांधी और प्रियंका पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और परगट सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस की कलह यथावत है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी छोड़ चुके हैं और पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। मंगलवार को सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में कैप्टन ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें पाकिस्तान प्रेमी बताया था। अब इस पर नया विवाद छिड़ गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चुनौती: कैप्टन ने बनाई नई पार्टी, इतिहास गवाह- अकाली दल के सिवाय पंजाबियों ने किसी क्षेत्रीय दल को नहीं अपनाया   

कैप्टन के सिद्धू पर वार से तिलमिलाए पंजाब सरकार के मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बुधवार को कैप्टन पर निशाना साधा। उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की गले मिलते फोटो शेयर की और कैप्टन से पूछा कि प्रिय कैप्टन अमरिंदर साहब, कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में आपने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को पाक सेना प्रमुख और पाक पीएम के साथ गले मिलने की घटना को पार्टी छोड़ने का कारण बताया। अब आप किसान विरोधी भाजपा के साथ 'सीट साझा' कर रहे हैं, यहां कुछ तस्वीरें हैं।  वहीं सिद्धू के दोस्त परगट सिंह ने ट्वीट किया कि क्या विडंबना है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी न तो पंजाबियों के लिए है, न लोक के लिए और कांग्रेस तो निश्चित तौर पर नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सोनिया गांधी को भेजे आठ पेज के इस्तीफे में कैप्टन ने सिद्धू पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि उनके लगातार चेताने और पंजाब के सभी सांसदों की सर्वसम्मति के बावजूद आपने पाकिस्तान प्रेमी एक अनुचर (नवजोत सिंह सिद्धू) को नियुक्त करने का फैसला किया, जिसने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा और इमरान खान को गले लगाया था। 

सोनिया गांधी द्वारा इस्तीफा मांगने का जिक्र करते हुए कैप्टन ने लिखा कि ‘आपको शायद यह लगा कि मैं विधायकों को किसी रिसॉर्ट में ले जाऊंगा। मेरे 52 साल के सार्वजनिक जीवन में मुझे जानने के बावजूद आपने कभी मुझे या मेरे चरित्र को नहीं समझा। आपने सोचा कि मैं वर्षों से पार्टी में चल रहा हूं तो अब मुझे दरकिनार कर देना चाहिए।’ 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें