फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मंत्री अमन अरोड़ा कोर्ट में पेश, 27 अक्तूबर को अगली सुनवाई, बहनोई ने दर्ज करवाई है शिकायत

Thu, 06 Oct 2022 06:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)

सार

आरोप पत्र में अदालत ने 2008 की घटना का हवाला देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत नौ लोगों पर दंडात्मक अपराध करने का उल्लेख किया है। राजिंदर दीपा ने कहा कि उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। 
विज्ञापन
मंत्री अमन अरोड़ा की फाइल फोटो। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा एक आपराधिक मामले में गुरुवार को सुनाम की सब डिविजनल ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को मुकर्रर कर दी है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने मार्च 2008 में हुए झगड़े के मामले की शिकायत अदालत में की है। 

विज्ञापन


गुरुवार को राजिंदर दीपा ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि स्थानीय अदालत ने पांच मई 2022 को आरोप पत्र जारी किया था। आरोप पत्र में अदालत ने 2008 की घटना का हवाला देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत नौ लोगों पर दंडात्मक अपराध करने का उल्लेख किया है। राजिंदर दीपा ने कहा कि उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। 

उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोप पत्र में साफ तौर पर उल्लेख किया है कि तीन मार्च 2008 को गोशाला रोड के क्षेत्र में सुनाम में भी शिकायतकर्ता के कब्जे वाले भवन में आपराधिक रूप से अतिचार हुआ है। दूसरा इस न्यायालय के संज्ञान में आया कि आपने उसी तिथि, समय, स्थान और उसी तरीके से स्वेच्छा से उपरोक्त शिकायतकर्ता को चोट पहुंचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें