पोलिंग पार्टियों के लिए खाना तैयार करने के लिए मिड डे मील वर्करों की ड्यूटी लगाई जानी है। इसके अलावा एक जून को मतदान के दिन गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए आशा वर्करों को भी पोलिंग बूथों पर तैनात किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाली पंजाब की मिड डे मील और आशा वर्करों को 200 रुपये प्रति दिन के हिसाब के साथ मानदेय-मान भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए खाना तैयार करने के लिए मिड डे मील वर्करों की ड्यूटी लगाई जानी है। इसके अलावा एक जून को मतदान के दिन गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए आशा वर्करों को भी पोलिंग बूथों पर तैनात किया जाएगा, जिससे किसी पोलिंग स्टाफ या बूथ पर आए वोटर की सेहत अस्वस्थ होने पर उनकी तुरंत सहायता की जा सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आशा वर्करों को भी मिड डे मील वर्करों की तर्ज पर 200 रुपये प्रति दिन के हिसाब के साथ मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिड डे मील और आशा वर्करों को मानदेय देने के लिए पंजाब के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों-कम-डिप्टी कमिशनरों को पत्र जारी किया जा चुका है।