फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Summit Punjab 2023: प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू, मान बोले-बेहिचक निवेश करें उद्योगपति

Thu, 23 Feb 2023 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 38 हजार 175 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से सूबे में 2.43 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। नौ सत्रों की इन्वेस्टर्स मीट में यूके-जापान के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे।
विज्ञापन
मोहाली में इन्वेस्टर्स समिट शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचवा प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट मोहाली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को इसका विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी का अनावरण किया। 

विज्ञापन


दो दिन चलने वाले निवेशक सम्मेलन में देश और विदेश के सैकड़ों उद्योगपति भाग ले रहे हैं। इन्वेस्ट पंजाब की ओर से सभी मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पूरे उत्तर भारत में निवेश के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। उन्होंने दो दिन के सम्मेलन में पंजाब में हजारों करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद जताई है। 

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब देश की उम्मीद है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पंजाब शीर्ष पर है। मान ने कहा कि जोमैटो, ओला और फ्लिपकार्ट जैसे आइडिया पंजाबियों के दिमाग की उपज हैं। उद्योगपति बेहिचक निवेश करें, उन्हें हर सुविधा देंगे। मान ने कहा कि पंजाब नए विचारों और नई तकनीक को सबसे पहले अपनाता है। 90 प्रतिशत छोटे बड़े उद्यमी पंजाब की नई औद्योगिक नीति के पक्ष में हैं। सरकार ने सभी से विचार विमर्श और सुझाव लेकर इंडस्ट्रियल पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि नए उद्यमियों का पंजाब में स्वागत है।, जो उद्योग लगे हैं उन्हें विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 38 हजार 175 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से सूबे में 2.43 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। नौ सत्रों की इन्वेस्टर्स मीट में यूके-जापान के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे। पंजाब में आप सरकार बनने के बाद यह पहला निवेशक सम्मेलन है।

उद्योगों में पंजाबी युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दें: मान
भगवंत मान ने पंजाब प्रोगेसिव समिट में उद्योगपतियों का आह्वान किया कि वे उद्योगों में अधिक से अधिक पंजाबी युवकों को रोजगार दें। उन्होंने कहा कि आप कुशलता का पैमाना बताएं हम एक साल के भीतर उनके अनुकूल प्रशिक्षित कर देंगे। सीएम ने कहा कि निवेश के लिए देश में पंजाब सबसे अनुकूल जगह है। कारोबारियों की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने पंजाब को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए राज्य सरकार और उद्योगपतियों के बीच मजबूत साझेदारी की उम्मीद जाहिर की।

हाईटेक प्रदर्शनी का उद्घाटन, दुनिया भर की कंपनियों ने किया उत्पादों का प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में गुरुवार को हाईटेक एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने हर स्टॉल पर जाकर अलग-अलग कंपनियों के उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। भगवंत मान ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि विश्व भर की प्रमुख कंपनियाँ अपनी प्राप्तियां पेश करने के लिए एक मंच पर इकट्ठा हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कंपनियां इस क्षेत्र में पहले ही दुनिया भर में अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब इस मौके पर इन उद्यमियों का स्वागत करता है और उम्मीद करता है कि उनके सहयोग से जल्द ही राज्य में औद्योगिक विकास को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। भगवंत मान ने सभी उद्योगपतियों को उनके हर उद्यम के लिए सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। 



मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य जल्द ही देश के औद्योगिक केंद्र के तौर पर उभरेगा। इस दौरान उन्होंने एचएमईएल बठिंडा, आईटीसी, पलकशा यूनिवर्सिटी, ईएसआर लोपिस्टिकस प्राईवेट लिमिटेड, हिन्दोस्तान यूनीलिवर लिमिटेड, इंटरनेशनल ट्रैक्टरज लिमिटेड, टायनोर आरथोटिकस प्राईवेट लिमिटेड, सावी एक्सपोर्टस, सनाथन पोलीओट प्राईवेट लिमिटेड, ट्राइडेंट ग्रुप, यूके हाई कमिश्नर ऑफिस, हारटेक पावर, मास्टर्स क्रिएशन, गिलार्ड इलेक्ट्रोनिक्स प्राईवेट लिमिटेड, एवन साईकलज़ लिमिटेड, मैसर्ज राजा फैट एंड फीड्स प्राईवेट लिमिटेड, आईआईटी रोपड़, टैक्नोलोजी बिजनेस इनक्यूबेशन फाउंडेशन, नानोक्रिती प्राईवेट लिमिटेड, ऐडिथ हैल्थकेयर, डॉक्टर्स सॉफ्टवेयर स्टार्ट-अप पंजाब, मैसर्ज ब्लैक आई टैक्नोलोजी प्राईवेट लिमिटेड, ऐगनैकस्ट बी. जी. इनोवाटैक, होलोकिताब टैक्नोलोजी, विश्वाज एआई प्राइवेट लिमिटेड, बरियू थैराप्यूटिकस प्राईवेट लिमिटेड, किलडे प्राईवेट लिमिटेड, साईबरहाक्स इंटेलिजेंस सर्विसिज, एलएलपी लोकल वैंचरज़ प्राईवेट लिमिटेड, निर्विघ्न सर्विसिज प्राईवेट लिमिटेड, केसीएसएडी लाईट्स (इंडिया) प्राईवेट लिमिटेड, जेके पेपरज, नैसले इंडिया लिमिटेड और प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली अन्य नामवर कंपनियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी भी उपस्थित थे।

पंजाब में निवेश का अनुभव बेमिसाल: साइमन जॉर्ज
कारगिल इंडिया के प्रमुख साइमन जॉर्ज ने कहा कि राज्य में काम करने का तजुर्बा बेमिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की उद्योग अनुकूल नीतियों स्वरूप उनकी तरफ से आने वाले दो सालों में अपना निवेश दोगुना कर दिया जाएगा। जॉर्ज ने कई नई पहल का आगाज करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना भी की।

बड़े स्तर पर निवेश करें उद्योगपति: रविकांत जयपुरिया
आरजे कारपोरेशन के चेयरमैन और एमडी रविकांत जयपुरिया ने राज्य सरकार का उनके प्रोजेक्टों के लिए भरपूर समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के चलते पंजाब अब औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है। रविकांत जयपुरिया ने उद्योगपतियों को राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सिंगल विंडो से मिल रही सहूलत: राजेश जेजूरीकर
महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजूरीकर ने कहा कि पंजाब मेहनती और समर्पित लोगों की धरती है, इसके साथ ही यहां उद्योगपतियों के विकास के लिए रचनात्मक माहौल भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप की तरफ से पहले ही राज्य में बहुत अच्छा निवेश किया गया है। उन्होंने राज्य को औद्योगिक हब में तबदील करने के मुख्यमंत्री के सपने और राज्य की तरफ से दी जाने वाली सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाओं की भी सराहना की।

पंजाब में निवेश को लेकर उत्साहित: प्रभ दास
एचएमईएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर प्रभ दास ने कहा कि पंजाब सौभाग्यशाली है कि पंजाब के मुख्यमंत्री राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों की सुविधा के लिए कई लाभकारी प्रयास किए हैं। प्रभ दास ने कहा कि लोगों और पंजाब सरकार के सहयोग ने उनको पंजाब में और निवेश करने के लिए उत्साहित किया है।

राज्य के आर्थिक विकास को मिलेगी गति: अंशुमान मैगजीन
चेयरमैन सीआईआई अंशुमन मैगजीन ने मुख्यमंत्री की तरफ से निवेश को उत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सफल रहा, क्योंकि इस दौरान हुई विचार-चर्चा बहुत लाभकारी रही। उन्होंने कहा कि पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़ी संभावनाएं मौजूद है और ऐसे सम्मेलन राज्य के आर्थिक विकास को गति देंगे।
 
पंजाब की मौजूदगी विश्व स्तर पर है और जापान, यूके, यूएई, अमरीका, जर्मनी, दक्षिणी कोरिया, सिंगापुर, स्पेन, फ्रांस, इटली और अन्य देशों से निवेश आ रहा है। राज्य सरकार हर दिशा में ठोस प्रयास करके राज्य को आगे ले जाने के लिए प्रयत्नशील है। पंजाब देश की उम्मीद और बेशुमार मौकों की धरती है। दुनिया बहुत ही परख की घड़ी से गुजर रही है। हम सभी में यह सामर्थ्य है कि हम में से हर कोई मदद करने के लिए बहुत कुछ कर सकता है, जो इस सम्मेलन का उद्देश्य भी है। -भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें