फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कौड़ियों के भाव जारी किए फैंसी नंबर, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Sun, 12 Feb 2023 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट के नोटिस के जवाब में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने हलफनामा दायर कर बताया था कि डीटीओ ने चरणदीप सिंह को फैंसी नंबर कम कीमत में अलॉट किया था। असल में डीटीओ ने अपने नाम पर यह नंबर जारी किया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले में जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
VIP number plate - फोटो : Google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैंसी वीआईआईपी नंबरों को अधिकारियों की मिलीभगत से औने-पौने दामों में बेचने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। साथ ही हाईकोर्ट ने पूछा है कि ऐसा करने वाले अफसर के खिलाफ पंजाब सरकार ने क्या कार्रवाई की है।

विज्ञापन


गुरसाहिब सिंह ने एडवोकेट बलदेव कपूर के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया था कि ट्रांसपोर्ट विभाग कौड़ियों के भाव वीआईपी फैंसी नंबर अलॉट कर रहा है। याचिका में पूरे मामले की जांच की अपील करते हुए फिरोजपुर के डीटीओ कार्यालय में हो रही धांधली का हवाला दिया था। हाईकोर्ट को बताया गया कि फैंसी नंबर उनकी तय फीस से भी कम दाम में में जारी किए जा रहे हैं।

हाईकोर्ट के नोटिस के जवाब में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने हलफनामा दायर कर बताया था कि डीटीओ ने चरणदीप सिंह को फैंसी नंबर कम कीमत में अलॉट किया था। असल में डीटीओ ने अपने नाम पर यह नंबर जारी किया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले में जांच का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर एडिशनल स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई और कोर्ट को बताया था कि चरणदीप सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। हाईकोर्ट ने इसपर पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा था कि चरणदीप पर आपराधिक मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया। कोरोना के चलते लंबे समय तक याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब हाईकोर्ट ने मामले में अब तक की स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें