फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिबल कलां गोलीकांड: सस्पेंड एसपी बिक्रमजीत सिंह को चन्नी सरकार ने किया बहाल, विपक्ष ने उठाए सवाल

Sun, 07 Nov 2021 11:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बहिबल गोलीकांड में सस्पेंड एसपी बिक्रमजीत सिंह को बहाल करने पर पंजाब में हंगामा शुरू हो गया है। अकाली दल ने बहाली पर सवाल उठाए। वहीं इस मामले पर पंजाब कांग्रेस में भी मतभेद पैदा हो सकते हैं। 
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहिबल गोलीकांड में सस्पेंड एसपी बिक्रमजीत सिंह को चन्नी सरकार ने बहाल कर दिया है। शनिवार को पंजाब सरकार ने एसपी बिक्रमजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय में टेक्निकल सपोर्ट्स सर्विसेज का एसपी नियुक्त किया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ पंजाब की सियासत फिर गरमा गई है। शिअद ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उधर, बिक्रमजीत सिंह का कहना है कि उनकी बहाली अदालत के आदेश पर हुई है। 

विज्ञापन


साल 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद बहिबल कलां में प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गई थी। पुलिस फायरिंग में दो की मौत हुई थी। कैप्टन सरकार ने गोलीकांड की जांच के लिए जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन बनाया था। जांच में नाम आने के बाद एसपी बिक्रमजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सिद्धू पर निशाना साधते हुए पूछा है कि इसके लिए किसने अरदास की थी। दरअसल, सिद्धू शनिवार को ही सिद्धू बुर्ज जवाहर सिंह वाला गए थे और वहां गुरुद्वारे में अरदास की थी। 

कैप्टन ने दिए थे एसपी की बहाली के आदेश: रंधावा
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने स्पष्ट किया है कि एसपी के बहाली के आदेश पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए थे। रंधावा ने बताया कि 13 जुलाई को तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने नोट में लिखा था कि पड़ताल के दौरान यह अधिकारी कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका और न ही कोई अपनी बेगुनाही का नया तथ्य पेश कर सका। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 19 जुलाई, 2021 को बिक्रमजीत सिंह का सिर्फ एक इंक्रीमेंट रोक कर बहाल करने के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन


सिद्धू और सरकार में बढ़ेगा टकराव
बेअदबी और गोलीकांड मामलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर हमले करते रहे हैं। सरकार के इस फैसले से सरकार और सिद्धू के बीच फिर से टकराव बढ़ने के आसार हैं। 

न्यायालय ने मेरे हक में आदेश दिए हैं। उसके बाद सरकार के आदेश पर 15 दिन पहले बहाल हो चुका हूं। बिक्रमजीत सिंह, एसपी, टेक्निकल सपोर्ट्स सर्विसेज

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें