फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने पदक विजेता खिलाड़ियों की इनाम राशि की दोगुनी, 34 को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड

Fri, 30 Aug 2019 02:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अवार्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनाम राशि दोगुना करने की घोषणा की है। इसके साथ राज्य के सरकारी विभागों में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का भी एलान किया। स्टेट स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर मिनिस्टर राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एक राज्य स्तरीय प्रोग्राम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 34 खिलाड़ियों को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2019 से सम्मानित किया।
विज्ञापन


इनमें द्रोणाचार्य व अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 180 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इन्होंने तीन साल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 86 पदक जीते हैं। प्रसिद्ध हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद की 114वीं जयंती मौके पर हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय कुमार, सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू व वीसी डॉ. आरएस बावा भी मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय प्रोग्राम में अर्जुन अवार्ड विजेता हॉकी प्लेयर चरणजीत सिंह, अर्जुन अवार्डी वेटलिफ्टर तारा सिंह, बॉक्सिंग में द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता गुरबख्श सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी एथलीट सुखदेव सिंह व अर्जुन अवार्डी वॉलीबाल प्लेयर निरपजीत सिंह सहित 34 खिलाड़ियों को प्राइड आफ इंडिया अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप शुरू

समारोह के दौरान खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप की शुरुआत की। खेल मंत्री ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को राष्ट्र की धरोहर बताते हुए कहा कि पंजाब ने हमेशा से ही खेल जगत को विश्व स्तरीय खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि सीयू खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण का हर संभव प्रयास कर रही है। हर साल ध्यानचंद स्पोर्टस स्कॉलरशिप के तहत एक करोड़ से ज्यादा की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें अकादमिक फीस, हॉस्टल फीस, डाइट फीस के अलावा ट्रेनिंग के लिए कोच की सुविधा भी शामिल है। सीयू में भी विभिन्न कोर्सों में 3 प्रतिशत सीटें खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर 2.5 करोड़ और नौकरी

पंजाब के खिलाड़ियों को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर 2.5 करोड़ व सरकारी नौकरी, रजत पदक जीतने पर दो करोड़ व कांस्य पदक जीतने पर 1.5 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसके अलावा एशियाई या कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर एक करोड़, रजत पदक जीतने 75 लाख व कांस्य पदक पर 50 लाख की इनाम राशि दी जाएगी।

खेल मंत्री ने पंजाब सरकार के सभी विभागों में तीन प्रतिशत नौकरियां पदक विजेताओं व खिलाड़ियों के लिए आरक्षित करने की भी घोषणा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पटियाला में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू किए जाने पर पंजाब की खेल नीति को अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें