फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 168 खिलाड़ियों पर मान सरकार ने की धनवर्षा, 33.85 करोड़ के इनाम बांटे, कोचों को भी मिलेगी धनराशि

Tue, 16 Jan 2024 09:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने बताया कि एशियाई खेलों में 32 पदक विजेताओं को 29.25 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया गया है। इनमें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़, रजत पदक जीतने वालों को 75 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये की धनराशि दी गई है।
विज्ञापन
पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम भगवंत मान ने किया सम्मानित। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 168 खिलाड़ियों को 33.83 करोड़ रुपये के नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने राज्य सरकार की तरफ से मिल रहे प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


सेक्टर-35 स्थित म्युनिसिपल भवन में मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2022 की एशियाई खेलों में लड़कियों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण और रजत पदक विजेता सिफत कौर समरा ने कहा पहली बार पंजाब सरकार ने बड़े मुकाबलों की तैयारी करने के लिए आठ लाख रुपये की नकद राशि दी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री को आश्वासन दिलाया कि ओलंपिक खेलों समेत बाकी खेल मुकाबलों में खिलाड़ी और अधिक पदक जीतेंगे।

शॉटपुट में स्वर्ण पदक विजेता तेजिन्दरपाल सिंह तूर ने खेल मुकाबले के तुरंत बाद खिलाड़ियों को नकद इनाम देने का वादा पूरा करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह नकद इनाम उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बड़ी रकम है और इससे राज्य में और भी खिलाड़ियों को उत्साह मिलेगा।

विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और एशियन खेल में स्वर्ण पदक विजेता हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले माता-पिता और रिश्तेदार अक्सर खिलाड़ियों खासकर लड़कियों को खेल को पेशे के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते थे लेकिन खिलाड़ियों का मान-सम्मान और तैयारियों के लिए आगामी राशि देने से और अधिक नौजवान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। रोइंग में रजत पदक विजेता चरनजीत सिंह ने नई खेल नीति लागू करने और खिलाड़ियों को बनता मान-सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।

कोचों को भी मिलेगी इनामी राशि: सीएम 

सीएम भगवंत मान ने यह एलान भी किया कि खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप दी गई राशि की 40 फीसदी के बराबर रकम इन खिलाड़ियों के कोचों को भी दी जाएगी। सेक्टर-35 स्थित म्युनिसिपल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार द्वारा एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए क्वालीफाई खिलाड़ियों को आठ-आठ लाख रुपये और अब ओलिंपिक के लिए 15 लाख दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

32 एशियन पदक विजेताओं को बांटे 29.35 करोड़

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के एशियाई खेलों में 32 पदक विजेताओं को 29.25 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया गया है। इनमें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 50 लाख रुपये दिए गए हैं। इससे पहले 58 खिलाड़ियों को एशियन खेलों की तैयारियों के लिए 8-8 लाख रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक जीतकर 100 पदकों की संख्या पार की है।

राष्ट्रीय खेलों के 136 पदक विजेताओं को बांटे 4.58 करोड़

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समारोह में गोवा में हुई राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 136 खिलाड़ियों को भी 4.58 करोड़ रुपये के नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है। इससे पहले राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को अलग-अलग मुकाबलों में 32.16 करोड़ रुपये के फंड दिए जा चुके हैं। भगवंत मान ने बताया कि खेडां वतन पंजाब दियां के दूसरे सीजन के पदक विजेता खिलाड़ियों के बैंक खातों में पहले ही 8.69 करोड़ ट्रांसफर किए जा चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद अब तक खिलाड़ियों को 74.68 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें