फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पराली जलाने के खिलाफ सरकार लड़ेगी ‘युद्ध’, कृषि विभाग में 7 नवंबर तक छुट्टियां बंद

Sat, 17 Sep 2022 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कृषि मंत्री ने कहा कि पराली जलाने पर काबू पाना राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिस कारण पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के मुद्दे को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया जा रहा है इससे पंजाब की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
पराली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने जल, मिट्टी और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पराली जलाने पर एक तरह के युद्ध की घोषणा की है। कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जिला कृषि अधिकारियों के साथ बैठक कर पराली जलाने पर नियंत्रण और जिला स्तर पर क्रियान्वयन का खाका तैयार करने पर चर्चा की।

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि पराली जलाने पर काबू पाना राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिस कारण पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के मुद्दे को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया जा रहा है इससे पंजाब की बदनामी हो रही है। इसे युद्ध की तरह लेना होगा। पराली जलाने और पराली प्रबंधन की प्रथा को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने किसानों को सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराने, जागरूकता अभियान चलाने और कुछ नए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने का फैसला किया है। धालीवाल ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से सिर्फ कागजी कार्रवाई करने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान किया। कृषि मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को कृषि विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को 7 नवंबर तक छुट्टी नहीं देने का निर्देश दिया। 

बैठक में एसीएस कृषि सरवजीत सिंह, सीएम के विशेष प्रधान सचिव और मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत, निदेशक कृषि गुरविंदर सिंह और सभी जिला कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें