फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, महंगाई के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 17 Sep 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर बेरोजगारी और मंहगाई का दोहरा बोझ पड़ रहा है। देश में महंगाई का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है और रोजगार का ग्राफ नीचे की तरफ आ रहा है
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुब्बारे छोड़ते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन से युवा कांग्रेस ने रैली निकाली। नेताओं ने मोदी के 72वें जन्मदिन पर 72 गुब्बारे छोड़े। यह गुब्बारे सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन के कुछ दूर जाकर छोड़े गए। इस दौरन बेरोजगारी एवं महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबना की अगुवाई में संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी एवं महंगाई के मुद्दे पर मार्च निकाला। इस मौके पर हरमोहिंदर सिंह लक्की ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर बेरोजगारी और मंहगाई का दोहरा बोझ पड़ रहा है। 

देश में महंगाई का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है और रोजगार का ग्राफ नीचे की तरफ आ रहा है। भाजपा सरकार रोजगार देने के अपने वादे पर खरी नहीं उतरी, उसने देश के युवाओं को धोखा दिया है। युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि देश का युवा, प्रधानमंत्री की नीतियों से आक्रोशित है। लोग बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों को अब देश का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर प्रीति गुप्ता, उमेश, लवली ठाकुर, यतिन मेहता, हरमन जस्सर, कीरत सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें