फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: पंजाब में निचली अदालतों में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे बुजुर्ग, सरकार मुहैया करवाएगी मोबाइल लिंक

Tue, 08 Aug 2023 08:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस फैसले से उन बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने विभिन्न अदालती मामलों में पेशी और सुनवाई के लिए समय पर और दूरदराज से अदालत पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। हालांकि सरकार का यह फैसला केवल निचली अदालतों में लागू होगा, हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर से निजात दिलाने के लिए आनलाइन पेशी की सुविधा देने का फैसला किया है। इसके तहत उनको मोबाइल पर एक लिंक मुहैया कराई जाएगी जिसके जरिये वे कोर्ट की सुनवाई में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


इस फैसले से उन बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने विभिन्न अदालती मामलों में पेशी और सुनवाई के लिए समय पर और दूरदराज से अदालत पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार द्वारा जल्दी ही ऐसे बुजुर्गों को मोबाइल लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी मदद से बुजुर्ग अदालत में अपने केस से सीधे जुड़ जाएंगे। सरकार का यह फैसला केवल निचली अदालतों में लागू होगा, जबकि हाईकोर्ट में पेशी या सुनवाई के लिए उनको हाजिर होना पड़ेगा। राज्य सरकार के इस फैसले का पंजाब आप ने स्वागत किया है। इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज भी साझा की है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में निचली अदालतों में 601187 मामले लंबित हैं, जिनमें 256960 दीवानी मामले हैं, जबकि 344227 आपराधिक मामले हैं। पंजाब में लंबित मामलों में 84200 ऐसे मुकदमे शामिल हैं, जिनमें महिलाएं याचिकाकर्ता या अपीलकर्ता हैं और 62515 वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दायर किए हैं। 2010 से पंजाब की जिला अदालतों में लंबित मामलों का आंकड़ा पांच लाख से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें