चड़ीगढ़। शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में यूटी प्रशासन के खिलाफ तीन विरोध प्रस्ताव पास हुए। प्रशासक को शिअद की ओर से मांगपत्र सौंपा जाएगा। शिअद अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने बताया कि चंडीगढ़ में बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रवेश पर दोगुनी पार्किंग दरों के प्रस्ताव का विरोध किया गया। इसके साथ ही शहर के गांवों में लाल डोरे के बाहर रहने वाले लोगों को पानी का कनेक्शन नहीं मिलने के मामले को भी गंभीरता से लिया गया। बुटेरला ने कहा कि लाल डोरे के बाहर रहने वाले लोगों को पानी का कनेक्शन देने का मुद्दा वे पहले भी निगम की हाउस मीटिंग में उठा चुके हैं और अब यह मुद्दा प्रशासक के सामने भी उठाया जाएगा।
बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा पंजाब के दो दर्जन गांवों को उजाड़ने के बाद बसे चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा भवन के निर्माण का विरोध करना था। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ प्रशासन को यह इमारत नहीं बनाने देगा। इसका विरोध जारी रहेगा।
बैठक में करनैल सिंह, सुंदर सिंह, चरणजीत सिंह विल्ली, महेंद्र सिंह बागी, कुलदीप सिंह, कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह बडहेड़ी, गुरप्रीत सिंह, जगतार सिंह, हरमेश सिंह, अवतार सिंह मनीमाजरा, निरवैर सिंह, प्रगट सिंह, बलविंदर सिंह, ओम प्रकाश काका, मस्तान सिंह, हर्षप्रीत सिंह, विनोद नागपाल, अमर सिंह, जबरजंग सिंह, नवीन चावला, अवतार सिंह मेहतपुरी आदि भी उपस्थित थे।