पंजाब सरकार ने बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, पटियाला, तरनतारन, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, एसएएस नगर और मालेरकोटला जिलों में वृद्ध आश्रम खोलने का फैसला किया है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार के ध्यान में आया है कि राज्य में वृद्ध आश्रमों की जरूरत है। सरकार की तरफ से रजिस्टर्ड गैर सरकारी संस्थाओं, ट्रस्टों, रेड क्रॉस सोसायटी को वित्तीय सहायता देकर इन वृद्ध आश्रमों को चलाया जाएगा। ये वृद्ध आश्रम 25 से 150 बुजुर्गों की देखभाल के क्षमता वाले होंगे।