फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Budget: 281 करोड़ रुपये से पंजाब के पर्यटन को लगेंगे पंख, एंग्लो-सिख वार सर्किट होगा विकसित

Sat, 11 Mar 2023 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रक्षा सेवाओं के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में 84 करोड़ रुपए के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अमृतसर में युद्ध स्मारक परिसर की दो नई गैलरियों की अप-पग्रेडेशन और स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये के प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही, सैनिक स्कूल, कपूरथला के रखरखाव के लिए 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री हरपाल चीमा। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और इसे पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 281 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान रखा गया गया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह बजट वर्ष 2022-23 (बजट अनुमान) से 8% अधिक है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश की पर्यटन संबंधी अनेक संपत्तियों के संचालन एवं रख-रखाव के लिए नौ निजी पार्टियों से अनुबंध किया गया है। खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह संग्रहालय का अपग्रेडेशन कार्य चल रहा है। ऐतिहासिक-सैन्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एंग्लो-सिख वार सर्किट विकसित किया जाएगा और सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला में विरासत परिसर 'पिंड बाबे नानक दा' विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा, पर्यटन की संभावना वाले कई अन्य स्थलों की पहचान की गई है, जिन्हें पीपीपी मोड के माध्यम से विकसित किया जाएगा। 

राज्य में विभिन्न स्मारकों के निर्माण, रखरखाव और जीर्णाद्धार के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 110 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित है। इसके अलावा, 32 करोड़ रुपये की लागत से श्री चमकौर साहिब को प्रशाद योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। सरकार ने इस योजना के तहत अमृतसर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री आनंदपुर साहिब को शामिल करने के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब को टूरिस्ट ब्रांड बनाने और इसके लिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रोड शो, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से इसका प्रचार करने के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। 

अमृतसर युद्ध स्मारक परिसर में 15 करोड़ से स्थापित होंगी दो दीर्घाएं 
रक्षा सेवाओं के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में 84 करोड़ रुपए के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अमृतसर में युद्ध स्मारक परिसर की दो नई गैलरियों की अप-पग्रेडेशन और स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये के प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही, सैनिक स्कूल, कपूरथला के रखरखाव के लिए 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

'पंजाब शिक्षा व सेहत फंड' तैयार, एनआरआई देंगे योगदान
पंजाब सरकार ने विदेश में बसे पंजाबियों से अपनी मातृभूमि के विकास में योगदान की आस रखते हुए 'पंजाब सिखिया ते सेहत फंड' (पंजाब शिक्षा व सेहत फंड) तैयार कर लिया है। इस फंड को ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत करा दिया गया है और भारतीय कानूनों के अनुसार आवश्यक मंजूरी ली जा रही है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट में इस फंड का उल्लेख करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में ट्रस्ट सक्रिय हो जाएगा और एनआरआई भाई-बहन अपनी मातृभूमि के विकास में सीधे योगदान दे सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें