शार्प शूटर के नाम से मशहूर गैंगस्टर सुक्खा काहलों पर बनाई जाने वाली फिल्म के विरोध में सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं।
गैंगस्टर विक्की गौंडर, दविंदर बंबीहा, शेरा खुब्बन के गैंग ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बंबीहा पेज से पोस्ट करके फिल्म के मुख्य किरदारों को सुक्खा के पास भेजने की धमकी देते हुए सलाह दी कि अगर फिल्म बनानी है तो और भी किरदार हैं, उन पर बनाई जाए।
24 अक्तूबर को सुबह 10:22 बजे गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के पेज से गैंगस्टर सुक्खा काहलों की एक युवती के साथ तस्वीर अपलोड कर लिखा गया है कि सुना है कि सुक्खा के नाम पर फिल्म बन रही है। अगली लाइन में फिल्म में भूमिका निभा रहे बीजे रंधावा और वडा ग्रेवाल लिखकर कहा कि शर्म करो और गाली देते हुए लिखा कि यह लो सुक्खा की असलियत।