फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा हमला: कहा- सिद्धू जैसी कॉमेडी करने पर उतर आई कांग्रेस, अब झूठ का ले रही सहारा

Sun, 03 Oct 2021 09:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिद्धू जैसी कॉमेडी पर उतर आई है और अब झूठ का सहारा ले रही है।  
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब प्रभारी हरीश रावत के बाद कांग्रेस नेता सुरजेवाला की टिप्पणी पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि ऐसा लगता है कि पूरी कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू की तरह कॉमेडी करने पर उतर आई है। कैप्टन ने दोनों की बयानबाजी को ‘गलतियों की कॉमेडी’ करार दिया।

विज्ञापन

 
हरीश रावत ने शुक्रवार को कहा था कि पंजाब के 43 कांग्रेस विधायकों की ओर से हस्ताक्षरित पत्र के आधार पर पार्टी हाईकमान ने कैप्टन के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बयान जारी कर कहा कि पंजाब के 78 विधायकों की ओर से हस्ताक्षरित पत्र के आधार पर कैप्टन को हटाया गया है। 

यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे
विज्ञापन


कैप्टन ने ट्वीट कर चुटकी ली कि आगे वे दावा करेंगे कि 117 विधायकों ने ही मेरे खिलाफ पत्र लिखा था। पंजाब में पार्टी संकट से निपटने की कोशिश में नेताओं द्वारा की जा रही झूठी बयानबाजी के लिए कांग्रेस को फटकार लगाते हुए कैप्टन ने कहा कि उनके खिलाफ पार्टी नेतृत्व को मिले पत्रों पर हस्ताक्षर करने वालों के अलग-अलग आंकड़े साबित कर रहे हैं कि कांग्रेस नेताओं में आत्मविश्वास की कमी है। 

पार्टी की इस समय स्थिति ऐसी है कि वे अपने झूठ का ठीक से समन्वय भी नहीं कर पा रहे। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से अस्त-व्यस्त स्थिति में है और संकट बढ़ता जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक बड़े वर्ग का पार्टी के कामकाज से मोहभंग हो गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की सच्चाई यह थी कि उक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 43 विधायकों को दबाव में ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था। कैप्टन ने कहा कि पंजाब संकट से निपटने के अपने कुप्रबंधन के बाद कांग्रेस अब पूरी तरह से दहशत की स्थिति में है, जो उसके नेताओं के बयानों से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि दहशत से त्रस्त पार्टी आंतरिक अराजकता से जूझ रही है और अपनी विफलताओं के दोष को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। यह देखकर दुख होता है कि किस तरह से वे अपने गलत कामों को सही ठहराने के लिए खुलेआम झूठ का सहारा ले रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें