हलका नार्थ
नार्थ हलके से बात की जाए तो कांग्रेस की तरफ से सात बार विधायक रह चुके राकेश पांडे चुनाव मैदान में है। वह शहीद परिवार से हैं। लोगों में पांडे का काफी विरोध है। यहां से भाजपा की तरफ से प्रवीण बंसल तीसरी बार चुनाव मैदान में है। वह पहले दो बार पांडे से चुनाव हार चुके है। आप की बात करें तो उन्होंने चौधरी मदन लाल बग्गा को मैदान में उतारा है। बग्गा ने कुछ समय पहले अकाली दल को छोड़कर आप का झाड़ू पकड़ा है। इसके बाद बग्गा को आप ने उत्तरी हलके से चुनाव मैदान में उतारा। अकाली दल की बात की जाए तो भाजपा के पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा किसान अंदोलन में भाजपा छोड़ अकाली दल में शामिल हो गए और उत्तरी हलके से चुनाव मैदान में है।
हलका सेंट्रल
हलका सेंट्रल की बात की जाए तो सुरिंदर डावर कांग्रेस की तरफ से पांचवी बार चुनाव मैदान में है। भाजपा की तरफ से इस बार फिर गुरदेव शर्मा देवी को दोबारा मैदान में उतारा है। वह पहले सुरिंदर डावर से ही चुनाव मैदान में हारे थे। आप की तरफ से अशोक पराशर चुनाव मैदान में है। वह 2012 में कांग्रेस की तरफ से हल्का साऊथ से चुनाव लड़ चुके है। वह कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए। अकाली दल की तरफ से गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के सेवादार प्रीतपाल सिंह पाली चुनाव मैदान में है।
हलका पूर्वी
हलका पूर्वी में इस बार मुकाबला बड़ा ही रोचक है। यहां से कांग्रेस की तरफ से दोबारा संजय तलवाड़ मैदान में है। वह पिछली बार 11 दिन पहले टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज की थी। हिंदू चेहरा होने के कारण कांग्रेस को काफी फायदा मिला था। आप की तरफ से दलजीत सिंह गरेवाल भोला दोबारा चुनाव मैदान में है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहां से टिकट न मिलता देखकर वह दोबारा आप में शामिल हो गए। इस बार फिर चुनाव मैदान में है। भाजपा गठबंधन ने हिंदू कार्ड खेलते हुए पूर्व कांग्रेस जिला प्रधान जगमोहन शर्मा को चुनाव मैदान में उतार दिया। जिससे यहां कड़ा मुकाबला हो गया है। अकाली दल की तरफ से पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों चुनाव मैदान में है।
हलका साउथ
हलका साउथ की बात की जाए तो यहां से लोक इंसाफ पार्टी के सरपरस्त जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस चुनाव मैदान में हैं और दो बार चुनाव जीत चुके है। कांग्रेस की तरफ से ईश्वर जोत सिंह चीमा पहली बार चुनाव मैदान में है और भाजपा गठबंधन ने सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी चुनाव मैदान में हैं और आप ने वहां महिला राजिंदपाल कौर छीना को चुनाव मैदान में उतारा है। जिस कारण यहां चौकोणीय मुकाबला है। हालांकि अकाली दल की तरफ से हीरा सिंह गाबड़िया चुनाव मैदान में है।
हलका आत्म नगर
यहां से लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस मैदान में है और दो बार चुनाव जीत चुके है। कांग्रेस की तरफ से उनके ही पुराने साथी कमलजीत सिंह कड़वल चुनाव मैदान में है और भाजपा गठबंधन की तरफ से प्रेम मित्तल के साथ आप की ओर से पुराने कांग्रेसी कुलवंत सिंह सिद्धू भी चुनाव मैदान में है। इस सीट पर चौकोणीय मुकाबला है। सीनियर वकील हरीश राय ढांडा अकाली दल से चुनाव मैदान में हैं।