फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधावा का कैप्टन पर पलटवार: आरुसा व आईएसआई लिंक की जांच से परेशान न हों अमरिंदर, अब जनता की सुरक्षा करती है पुलिस

Sat, 23 Oct 2021 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुखजिंदर रंधावा ने कैप्टन के ट्वीट के जवाब में ट्वीट करते हुए उनकी नाकामियां गिनाईं। साथ ही कहा कि पंजाब कांग्रेस सरकार के हाथ में पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
सुखजिंदर रंधावा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के बीच जारी जंग तेज हो गई है। अरुसा आलम और आईएसआई के लिंक की जांच पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के सवाल का उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर जवाब दिया। उन्होंने कैप्टन से पूछा कि आप आरुसा और आईएसआई के बीच लिंक की जांच से इतने परेशान क्यों हैं? रंधावा ने कैप्टन के तीन ट्वीट में उठाए गए सवालों का क्रमवार जवाब देते हुए यह कटाक्ष भी किया कि पंजाब में अब पुलिस लोगों की सुरक्षा कर रही है, चीकू और सीताफलों की नहीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अब अरूसा पर घमासान: रंधावा पर भड़के कैप्टन, कहा-डीजीपी को आधारहीन मामले की जांच में बेवजह लगाया 

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी महिला मित्र और उनके पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों की जांच की घोषणा के बाद रंधावा और कैप्टन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। शक्रवार को दिल्ली गए रंधावा ने वहीं से ट्वीट किए, जिनमें पहले ट्वीट में लिखा- मैं एक सच्चा राष्ट्रवादी हूं और आप बेहतर तरीके से जानते हैं कि हमारे मतभेद किस बिंदु से उठे थे। आप कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में चिंता न करें, क्योंकि हमने पंजाब सरकार को किसी को आउटसोर्स नहीं किया है। अब पुलिस लोगों की सुरक्षा कर रही है, चीकू और सीताफल की नहीं। 
विज्ञापन


रंधावा ने दूसरा ट्वीट किया-चुनावी वादों के संबंध में मैं आपको याद दिला दूं कि यह आप ही थे जो मौड़ विस्फोट, बरगाड़ी बेअदबी और नशे के मामलों की जांच को तार्किक निष्कर्म तक ले जाने में विफल रहे। निश्चिंत रहें, इन सभी मामलों को आने वाले दिनों में तार्किक निष्कर्ष पर ले जाया जाएगा।

इसके तुरंत बाद रंधावा ने तीसरे ट्वीट में लिखा- ईश्वर हमेशा सर्वशक्तिमान है, जैसा आपने झेला है, क्योंकि आप पवित्र गुटका साहिब की शपथ लेने के बाद भी गुरु साहिब के प्रति प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहे। पंजाब कांग्रेस सरकार के हाथों में सुरक्षित है और रहेगा। 
विज्ञापन


चौथे ट्वीट में रंधावा ने कैप्टन से फिर सवाल किया- वैसे, आप आरुसा और आईएसआई लिंक की जांच से इतने परेशान क्यों हैं? आरुसा को वीजा किसने दिया और उनसे जुड़ी हर चीज की जांच की जाएगी। मुझे उम्मीद है कि संबंधित सभी लोग जांच में पुलिस का सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें