फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder: डीजीपी ने कहा- SIT करेगी की मामले की जांच, भगवंत मान बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Sun, 29 May 2022 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं उनके दुनिया भर में प्रशंसकों के साथ हूं। पंजाब के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते डीजीपी वीके भंवरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। रविवार देर रात पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने बताया कि एसआईटी में पंजाब के बड़े अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी वीके भावरा ने पत्रकारों को बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन


हत्या में तीन तरह के हथियारों का इस्तेमाल कातिलों ने किया है। घटनास्थल पर 30 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस को मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शक है। पुलिस हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस जल्द से जल्द मूसेवाला की हत्या का केस सुलझा लेगी।

सुरक्षा में कटौती के बाद दो सुरक्षाकर्मी
डीजीपी ने बताया वीआईपी सुरक्षा में कटौती से पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) पुलिस के चार जवान तैनात थे। बाद में दो सुरक्षाकर्मी रह गए थे। घर से निकलने से पहले सिद्धू मूसेवाला उन्हें अपने साथ में लेकर नहीं गए थे। साथ ही घर से बिना बुलेट प्रूफ वाहन के गए।

मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील

मूसेवाला की सरेआम हत्या के बाद सूबे में आक्रोश की आशंका के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस हमले को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नौजवान गायक की हत्या का उन्हें दुख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें