फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचेंगे CM मान, अश्वनी शर्मा बोले- केजरीवाल को खुश करने का इरादा

Fri, 26 May 2023 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में जंगल राज चल रहा है। जब से आप ने पंजाब की सत्ता संभाली है, तब से ही हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसका शिकार बने किसी परिवार को आप सरकार अब तक इंसाफ नहीं दिला सकी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सीएम मान द्वारा नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने पर पंजाब सरकार की आलोचना की है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आरडीएफ फंड का हवाला देकर नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया गया लेकिन असल में सीएम मान अन्य विरोधी दलों और खासकर केजरीवाल को खुश करने के इरादे से बैठक में नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने आरडीएफ फंड इसलिए नहीं जारी किया, क्योंकि राज्य सरकार ने एनओसी नहीं दी है। जब तक एनओसी नहीं दी जाएगी तब तक फंड जारी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपनी कमी छिपाने के लिए आरडीएफ का शोर मचा रही है। 

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर शर्मा ने कहा कि पंजाब में जंगल राज चल रहा है। जब से आप ने पंजाब की सत्ता संभाली है, तब से ही हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसका शिकार बने किसी परिवार को आप सरकार अब तक इंसाफ नहीं दिला सकी। आए दिन पंजाब की अलग-अलग जगहों पर वारदातें हो रही हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में पंजाब की कानून व्यवस्था इससे भी ज्यादा खराब होगी। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार के अपने ही मंत्री भ्रष्ट हैं। भ्रष्टाचार पर सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। अन्य को झूठे मामलों में भी सजा मिल रही है जबकि अपने मंत्रियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। इनके विधायकों के पिता रिश्वत लेते पकड़े जाते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि भाजपा का कहना है कि किसी पर भी राजनीतिक द्वेष में कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। अगर कोई असल में दोषी है तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें