मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार के कामकाज में तेजी लाने की कोशिशें तेज करते हुए सोमवार को राज्य के प्रशासनिक सचिवों के निर्देश दिया कि वे प्रत्येक विभाग के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार कराएं। उन्होंने यह हिदायत भी दी कि रोडमैप मुख्य सचिव के पास भेजे जाएं, जो इनकी समीक्षा कर आगे योजना तय करेंगे।
यह भी पढ़ें- तस्वीरों में किसानों का भारत बंद: पंजाब भर में व्यापक असर, सड़क और बाजार दिखे सूने, 22 ट्रेनें रहीं रद्द
मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ सोमवार को बुलाई पहली कैबिनेट बैठक के बाद राज्य के प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भले ही सरकार के पास केवल 4 महीने का ही समय है लेकिन वह चाहते हैं कि प्रशासनिक अमला पूरी क्षमता के साथ पंजाब के लोगों की सेवा करे। उनकी प्राथमिकता कामकाज में पारदर्शिता है और वह अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों के दौरान भ्रष्टाचार की शिकायतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।