फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू से मिले सीएम चन्नी: नरम नहीं पड़े नवजोत के तेवर, जानें क्यों कहा- चुनाव की राह आसान नहीं

Mon, 18 Oct 2021 11:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोनिया गांधी को लिखे पत्र को सार्वजनिक करने के बाद रविवार रात को नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सिद्धू के तेवर तल्ख थे। उन्होंने कहा कि मुद्दों के हल के बिना चुनाव में राह आसान नहीं है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलाकमान के 18 सूत्रीय एजेंडे को लेकर चन्नी सरकार से नाराज चल रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी साधने में जुट गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम चिट्ठी जारी करने के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक हरीश चौधरी की मध्यस्थता में चन्नी और सिद्धू के बीच रविवार को देर रात बैठक हुई, जिसमें दोनों के बीच हरीश चौधरी ने गिले शिकवे दूर कराए। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में दोनों ने साथ डिनर भी किया।

विज्ञापन


रात 8:10 बजे शुरू हुई बैठक में भी सिद्धू के तेवर नरम नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए इन मुद्दों का सुलझना बेहद जरूरी है। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का कार्यक्षेत्र बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हमें पंजाब के हर गंभीर मुद्दों को हल करना है। इन मुद्दों पर यदि काम नहीं किया गया तो चुनाव की राह आसान नहीं होगी। 

दोनों के बीच हुई बैठक में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का रुख सकारात्मक रहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि समय कम है लेकिन सरकार सभी मुद्दों पर काम कर रही है। दोनों के बीच बैठक देर रात तक जारी रही, इसलिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में ही डिनर का इंतजाम किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें