फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के CM की दहाड़, कहा-‘बाजवा, तू पंजाबी है, हम भी पंजाबी हैं, घुस के देख, हम तुझे सीधा करेंगे’

Fri, 15 Feb 2019 07:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले से आक्रोशित सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सदन में दहाड़ते हुए पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि तू पंजाबी है, हम भी पंजाबी हैं, यहां घुस के दिखा, हम तुझे सीधा कर देंगे। हमले पर पाक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने के साथ साथ सदन की कार्यवाई पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


प्रश्नकाल शुरू होते ही बिक्रम मजीठिया ने इस दुखद घटना के चलते सदन स्थगित करने का प्रस्ताव रखा। ब्रह्म मोहिंदरा और नवजोत सिद्धू ने इसका समर्थन किया, सीएम सदन में नहीं थे। आधे घंटे तक कार्यवाही स्थगित की गई। सीएम ने आते ही पाक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ शांति की बात करने का समय गुजर चुका है। क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब में आतंकवाद के प्रसार को समर्थन दे रहा है।

 हमारे जवानों को मारा जा रहा है। हमलों में सेकेंड सिख का एक मेजर, दो जवान शहीद हो चुके हैं। इस हमले में पंजाब के जवान भी शहीद हुए हैं, पूरे देश में माएं रो रही हैं। पाक पीएम इमरान खान पर दोहरी नीति अपनाने के आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा वह भारत विरोधी ताकतों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। दूसरी तरफ श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर यूनिवर्सिटी और गुरुद्वारों की सेवा बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
आईएसआई ने ही उन्हें पीएम बनवाया है, वह उसके इशारे पर ही चलते हैं। कैप्टन ने कहा कि शहीद सीआरपीएफ जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है। वह केंद्र सरकार से अपील करते हैं हमले का उपयुक्त जवाब देना यकीनी बनाया जाए। बाद में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए पाक को अपना रवैया बदलना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक वह पंजाब में गड़बड़ी की फिराक में है, जहां 28 आतंकी ग्रुपों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आईएसआई के इशारे पर काम कर रही सिख फॉर जस्टिस रेफ्रेंडम 2020 द्वारा शांति में विघ्न डालने की कोशिश इसका संकेत है।

मुंह तोड़ जवाब देने में समर्थ है पुलिस
सीएम ने कहा यह 1970 नहीं है, बाजवा और आईएसआई ने पंजाब में कोई भद्दी कोशिश की तो उसे करार जवाब दिया जाएगा। आतंकवाद के दौर में पुलिस फोर्स डट कर लड़ी। अब हमारे पास 81 हजार जवानों की हर तरस से लैस फोर्स है जो अग्नि परीक्षा से गुजरी हुई है। इसकी मिसाल लुधियाना सामूहिक दुष्कर्म से ली जा सकती है, जिसे दो दिन में हल कर लिया गया।
विज्ञापन

इमरान की निंदा को रिकॉर्ड में रखें : मजीठिया

सदन में बोलते हुए बिक्रम मजीठिया ने कहा कि सीएम ने एक सैनिक और सच्चे भारतीय के तौर पर विचार रखे हैं। पहले ऐसा भयानक हमला कभी नहीं हुआ, शहीदों की संख्या बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान और वहां के पीएम इमरान खान की निंदा संबंधी सदन की अपील को रिकॉर्ड पर रखना चाहिए। इस हमले से इमरान का दोहरा किरदार जाहिर हुआ है।

परिजनों को एक करोड़ दें : चीमा
नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने सदन में मांग की कि सरकार शहीद जवानों के परिजनों को एक-एक करोड़ और सरकारी नौकरी दे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमले से सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की नाकामी सामने आई है। राज्य और केंद्र सरकारों को खुफिया एजेंसियों को और मजबूत करना होगा।

स्थायी हल निकाला जाए: बादल
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि यह बहुत ही दर्दनाक, अफसोसनाक है, इससे सारे हिंदुस्तान को दुख हुआ है। वह अपील करते हैं कि इसका स्थायी हल निकाला जाए। वरना हम एक-दो दिन में भूल जाएंगे और यह ऐसा ही चलता रहेगा। यह न सिर्फ कीमती नौजवानों का नुकसान है, बल्कि हिंदुस्तान की गैरत, इज्जत पर भी बड़ा हमला है। वह केंद्र से अपील करते हैं कि शहीदों के परिवारों को अडॉप्ट करे, इनके बच्चों, माता-पिता की तकलीफें दूर करे, जरूरतें पूरी करे। बड़ी आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें