फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में एसवाईएल पर बढ़ी रार: सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा, कहा-सुनील, सुखबीर और वड़िंग शर्म करो

Wed, 11 Oct 2023 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

कुछ दिन पहले एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए कदम नहीं उठाने पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि पंजाब को इस प्रक्रिया में सहयोग करना होगा। ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी मजबूत कानूनी तर्कों के साथ पंजाब के नदी जल पर पंजाब के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है। इसके बाद से पंजाब में विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट से फटकार के बाद से पंजाब में पक्ष-विपक्ष आमने सामने हैं। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने इस मुद्दे पर पिछले दिनों प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने बुधवार सुबह एक तंज भरा ट्वीट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परमात्मा ने मेरी ड्यूटी खाल पर लगाई है
सीएम ने लिखा-माननीय सुनील जाखड़ सुखबीर बादल, बाजवा, राजा वड़िंग, कोई थोड़ी बहुत शर्म नाम की चीज घर से लेकर चलते हो या नहीं?? चांदी की कस्सी से टक लगाने वाली फोटो में कैप्टन के साथ बलराम जाखड़ भी खड़े हैं! देवीलाल ने हरियाणा विधानसभा में प्रकाश सिंह बादल की एसवाईएल के सर्वे करने की अनुमति देने की प्रशंसा की.. सुखबीर सिंह गुड़गांव के ओबेराय होटल की फर्द लेकर आना..

जहां तक पानी की बात है, तो उसकी चिन्ता मत करो, बचपन में भी मेरी ड्यूटी खेत की निगरानी के लिए लगती थी, कि खाल में कोई छेद न पड़ जाए.. परमात्मा ने आज भी मेरी ड्यूटी खाल पर ही लगाई है, बस उस खाल का नाम 'सतलुज' है.. 1 नवंबर को अपने पुरखों द्वारा कुर्सी के लिए किए गए कुर्सीनामे जरूर साथ लेकर आना, ताकि मेरे वतन पंजाब के लोगों को भी पता चले कि 'कुर्बानी' देने की बात कह कर कितनी बार उनकी कुर्बानी ली गई..
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें