फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Tourism Summit: भगवंत मान बोले- नशे का टीका नहीं, नौजवानों को रोजगार देंगे, हाथों में थमाएंगे टिफिन

Mon, 11 Sep 2023 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिशों से पंजाब में 50840 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। टाटा स्टील ने जमशेदपुर के बाद सबसे बड़ा निवेश पंजाब में किया है। इसके अलावा जिंदल स्टील, वरब्यो, कलास, टैफे, हिंदुस्तान लीवर और अन्य कंपनियां भी पंजाब में निवेश कर रही हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनकी सरकार नौजवानों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने पर ध्यान दे रही है और उनका उद्देश्य नौजवानों को नशे के टीकों से दूर कर रोजगार देने और हाथों में टिफिन थमाने का है ताकि नौजवान कामकाज करते हुए अच्छा जीवन जी सकें।

विज्ञापन


मोहाली स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में सोमवार को पहले पर्यटन समिट व ट्रैवल मार्ट के उद्घाटन अवसर में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि सरकारें आती-जाती रहती हैं लेकिन लोगों की भलाई के लिए शुरू किए कार्यों को सबसे अधिक प्राथमिकता मिलनी चाहिए ताकि लोगों की दुआएं और शुभकामनाएं भी मिलें। पर्यटन को उत्साहित करना इस कार्य में प्रेरक के तौर पर काम करेगा क्योंकि इससे राज्य के नौजवानों के लिए रोजगार के नए मौके खुलेंगे। राज्य में माहौल उद्योग अनुकूल है और उद्योगपतियों के लिए अब सही मायनों में सिंगल विंडो प्रणाली लागू हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिशों से पंजाब में 50840 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। टाटा स्टील ने जमशेदपुर के बाद सबसे बड़ा निवेश पंजाब में किया है। इसके अलावा जिंदल स्टील, वरब्यो, कलास, टैफे, हिंदुस्तान लीवर और अन्य कंपनियां भी पंजाब में निवेश कर रही हैं। इस पहलकदमी से पंजाब के 2.25 लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा। यह संतोष की बात है कि राज्य सरकार ने अब तक अलग-अलग सरकारी विभागों में नौजवानों को 35848 नौकरियां दीं हैं। यह अपने आप में रिकॉर्ड है क्योंकि अब तक किसी भी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल नौजवानों को इतनी नौकरियां नहीं दीं।
विज्ञापन


उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की अमन-कानून की बेहतर व्यवस्था, अव्वल दर्जे के बुनियादी ढांचे, बिजली, काम के सुखद माहौल का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक क्षेत्र को बुलंदियों पर ले जाने के लिए नए विचारों और सुझावों के लिए हमेशा तैयार है। वह दिन दूर नहीं, जब राज्य देश के औद्योगिक केंद्र के तौर पर उभरेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें