वित्तीय सहायता व पेंशन में कितनी बढ़ोतरी
| श्रेणी |
पहले |
अब (रुपये में) |
| -76% से 100% दिव्यांग सैनिक |
20 लाख |
40 लाख |
| 51% से 75% दिव्यांग सैनिक |
10 लाख |
20 लाख |
| -25% से 50% दिव्यांग सैनिक |
पांच लाख |
10 लाख |
| वीर नारियां (पूर्व सैनिकों की विधवाएं) |
6000 |
10000
|
सैनिकों के सम्मान में समर्पित की थी चैरिटी शो की राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान मैं एक कलाकार था। मैंने इन राष्ट्रीय नायकों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक चैरिटी शो का आयोजन किया था। यह चैरिटी शो पटियाला में आयोजित किया गया था। इसमें कई अन्य कलाकारों ने भी हिस्सा लिया था। शो से एकत्र की गई सारी धनराशि सेना के वीरतापूर्ण कार्यों की सराहना के प्रतीक के रूप में सेना के अधिकारियों को सौंपी गई थी।
उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड में है कि 90 प्रतिशत से अधिक महान देशभक्त, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया या किसी न किसी रूप में अंग्रेजों के उत्पीड़न का शिकार हुए, वह पंजाबी थे। जब भी भारत को आंतरिक या बाहरी हमले की चुनौती का सामना करना पड़ा, पंजाबियों ने देश का नेतृत्व किया। मान ने कहा कि अमर ज्योति की लौ तेल से नहीं, बल्कि शहीदों के खून से जलती है। तेल से जलाया हुआ दीपक कुछ समय बाद रोशनी देना बंद कर सकता है लेकिन शहीदों के तेल से जलाया हुआ दीपक हमेशा चमकता व जलता है।