फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagwant Mann Marriage: डॉ. गुरप्रीत कौर संग विवाह बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान, सिख रीति रिवाज से हुई शादी

Thu, 07 Jul 2022 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

48 साल के भगवंत मान ने गुरुवार को 29 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ दूूसरी शादी की। छह साल पहले भगवंत मान का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। ये शादी सिख रीति रिवाज के साथ सीएम आवास में हुई। शादी में सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शादी में मौजूद रहे।  केजरीवाल ने शादी में पिता की तरह रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ। सांसद राघव चड्ढा अपनी मां के साथ शादी में पहुंचे। 

विज्ञापन




शादी के आयोजन का खर्च सीएम भगवंत मान ने उठाया। भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। इसके बाद सीएम शादी के लिए राजी हुए थे। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।

सीएम केजरीवाल ने दी बधाई 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को शादी की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनाएं। आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी खुशियां दें।

इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी

भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी। दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।  भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, 'जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें