फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: लोगों को बड़ी राहत, CM मान ने किया समाना टोल प्लाजा बंद, किसानों को भी दी बड़ी राहत

Wed, 12 Apr 2023 03:52 PM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़

सार

सीएम मान ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी... हम हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के दाने में नमी और छोटे दानों के कारण दाम में कटौती का खर्चा पंजाब सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
टोल प्लाजा को बंद करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने समाना टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने किसानों को भी बड़ी राहत दी। उन्होंने फसल में नमी और टूटे दाने पर केंद्र की कटौती की भरपाई करने का एलान किया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 फीसदी तक सिकुड़े व टूटे गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 5.31 रुपये से लेकर 31.87 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती का एलान किया है। सीएम मान ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी... हम हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के दाने में नमी और छोटे दानों के कारण दाम में कटौती का खर्चा पंजाब सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन


टोल प्लाजा पहले भी बंद हो सकते थे
टोल प्लाजा बंद करने के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह काम पहले भी हो सकता था। एक साल में यह 9वां टोल प्लाजा है जिसे बंद किया गया है। इस टोल प्लाजा का समझौता एक सिंतबर 2005 को हुआ था। साढ़े 16 साल समझौते को हो चुके हैं। एक करोड़ 48 हजार का डैमेज कंट्रोल भी पाया गया। 24 जून 2013 में यह टोल प्लाजा बंद हो सकता था लेकिन पुरानी सरकारों ने नहीं बंद किया। 

16 अक्तूबर 2018 को दोबारा इस टोल प्लाजा को बंद किया जा सकता था। टोल प्लाजा ने समय से काम नहीं किया था। इस आधार पर बंद किया जा सकता था लेकिन आज सच्ची नीयत से ईमानदार सरकार ने इस टोल प्लाजा को बंद किया है। तीन लाख 80 हजार रुपये रोजाना लोगों के बचेंगे। अब लोगों की सरकार आ गई है। इस टोल प्लाजा मामले में पहले की सरकारों की याचिका खारिज हो चुकी है। मगर इस सरकार ने मामला जीता है। इस टोल कंपनी से पैसे लेने हैं। इन्हें नहीं छोड़ेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज करेंगे। यह 9वां टोल प्लाजा है... आखिरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें