फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान परिवार में जश्न: पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर बने पिता, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

Thu, 28 Mar 2024 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी सिख रीति रिवाज से जुलाई 2022 में हुई थी। मान की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।
विज्ञापन
भगवंत मान बने पिता - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर आते समय भगवंत मान को बेटी के जन्म पर बधाई दी। 

भगवंत मान ने जुलाई 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है।  

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। मान का बेटा दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। दोनों बच्चे अपने पिता के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें